Tuesday , 22 September 2026
Home आगरा Flights will start from Agra for four more cities soon, these will include 2 new cities#agranews
आगराटूरिज़्मटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Flights will start from Agra for four more cities soon, these will include 2 new cities#agranews

379

आगरालीक्स…(8 September 2021 Agra News) आगरा से जल्द चार और शहरों के लिए शुरू होगी फ्लाइट. इनमें दो नये शहर होंगे शामिल. पढ़िए कहां—कहां के लिए शुरू होंगी फ्लाइट

आगरा से अहमदाबाद, नागपुर और बेंगलुरू की फ्लाइट लगातार संचालित हो रही हैं. इससे पहले मुंबई और भोपाल के लिए भी आगरा से फ्लाइट जा रही थी लेकिन कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद से भोपाल की फ्लाइट बंद है जबकि मुंबई के लिए जाने वाली फ्लाइट अगस्त माह से किसी कारणों से स्थगित चल रही है. लेकिन अब आगरा से इन दोनों ही महानगरों के अलावा दो और शहरों के लिए भी फ्लाइट शुरू किए जाने की योजना है. डोमेस्टिक विमानन सेवा इंडिगो द्वारा इन शहरों के लिए फ्लाइट संचालित की जाएंगी. संभावना जताई जा रही है कि जिन दो नये शहरों के लिए आगरा से फ्लाइट शुरू करने की योजना है वे कोलकाता और लखनऊ हो सकते हैं. हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है.

लगातार चल रही फ्लाइट
आगरा से इस समय अहमदाबाद और बेंगलोर के लिए लगातार फ्लाइट संचालित हो रही है. कुछ दिन पहले से नागपुर के लिए भी आगरा से अहमदाबाद वाली फ्लाइट जा रही है. यानी आगरा से लोग नागपुर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते हैं. बड़ी बात ये है कि इन महानगरों के लिए ये फ्लाइट फुल चल रही हैं. बुधवार को अहमदाबाद से आगरा जहां 58 यात्री आए तो वहीं 56 यात्री यहां से अहमदाबाद और नागपुर के लिए रवाना हुए.

सप्ताह में 6 दिन चलेगी ये फ्लाइट
बता दें कि आगरा से अहमदाबाद के लिए अभी तक सप्ताह में 3 दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही फ्लाइट आ और जा रही थीं लेकिन अब जल्द ही इस फ्लाइट को सप्ताह में 6 दिन संचालित किया जाएगा. आगरा में खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक ए अंसारी ने बताया कि दो अक्टूबर से इस फ्लाइट को सप्ताह में 6 दिन कर दिया जाएगा. संडे को छोड़कर बाकी सभी दिन ये फ्लाइट आगरा से नागपुर वाया अहमदाबाद के लिए संचालित होगी.

आगरा टू अहमदाबाद शेड्यूल
आगरा से अहमदाबाद का सफर दो घंटे दस मिनट का है. इंडिगो की ये फ्लाइट 19 जुलाई से आगरा से लगातार चल रही है. अब इस फ्लाइट को नागपुर तक के लिए बढ़ाया गया है. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कुछ देर रुकने के बाद ये फ्लाइट को नागपुर के लिए रवाना होगी.

टाइमिंग
अहमदाबाद से फ्लाइट सुबह 8 बजे आगरा के लिए चलती है जो कि यहां पर सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर आ जाती है. इसके बाद आगरा से यही फ्लाइट 10 बजकर 30 मिनट पर चलेगी जो कि अहमदाबाद 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंच जाती है. यहां पर करीब 30 मिनट तक रुकने के बाद ये फ्लाइट नागपुर के लिए रवाना हो जाती है.

इन शहरों के लिए बढ़ रही डिमांड
आगरा से अब अन्य शहरों के लिए भी फ्लाइट की डिमांड की जा रही है। इनमें पटना, देहरादून, वाराणसी, हैदराबाद, गोवा, कोलकाता, अमृतसर जैसे शहर शामिल हैंं। लोगों का कहना है कि अगर इन शहरों के लिए भी फ्लाइट आगरा से मिलने लग जाएं तो काफी बेहतर होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Jewellery & Cash stolen from two houses in Agra

आगरालीक्स …आगरा में रात में रोडवेज में क्लर्क सहित दो घरों में...

बिगलीक्स

Agra News Live: Car hit tree on Fatehabad road, Two youth died in Agra

आगरालीक्स दर्दनाक, आगरा में कार पेड़ से टकराई, भीषण हादसे में दो...

बिगलीक्स

Agra News Live: Agra Police searching for youth open fire in Dayalbagh Agra

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग के 100 फीट रोड पर फायरिंग कर सनसनी...

बिगलीक्स

Agra News Live: 294 driving licence suspend for violating traffic rules in Agra

आगरालीक्स… आगरा में यातायात के नियम तोड़ने पर 294 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित,...

error: Content is protected !!