आगरालीक्स ….आगरा में बाढ़ के खतरे के निशान से ढ़ाई फुट नीचे यमुना, हाथी घाट पर खेतों में पानी, 45 साल पहले आई थी आगरा में बाढ़, ताजमहल करना पड़ा भा बंद।

आगरा में यमुना का जलस्तर गुरुवार शाम को 492.50 फीट पर तक पहुंच गया, यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। आगरा में फ्लड लेवल 495 फीट है, 48 घंटे में यमुना का जलस्तर लो फ्लड लेवल तक पहुंच सकता है।
दयालबाग सहित 47 गांवों में बाढ़ का खतरा
यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे दयालबाग सहित 47 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। 2010 में यमुना का जलस्तर 499 फुट तक पहुंच गया था तब दयालबाग में घरों में पानी आ गया था, 20 से अधिक कालोनियां प्रभावित हुई थी।
रेणुका धाम में पुराने मंदिर तक पहुंचा पानी
यमुना का जलस्तर बढ़ने से रेणुका धाम में पुराने मंदिर तक पानी पहुंच गया है। हाथी घाट के पास खेतों में पानी पहुंचने लगा है।
1978 में आई थी बाढ़, चलाने पड़े थे स्टीमर
आगरा में 1978 में बाढ़ आई थी उस समय यमुना किनारा रोड पर 10 फीट तक पानी पहुंच गया था। स्टीमर चलाने पड़े थे, ताजमहल बंद र दिया गया था। 11 सितंबर तक बाढ़ का खतरा रहा था।