आगरालीक्स… ( 8 August ) । सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का रुख बना हुआ है।वायदा बाजार में आज दोपहर तक सोना 47 हजार से नीचे रहा।
वायदा बाजार में रविवार सुबह सोना 47603 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुला, जो गिरावट के बाद दोपहर 46,651 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी सुबह 66,998 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली, जो गिरावट के साथ दोपहर तक 64,975 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
ज्वैलरी के भाव
वहीं आज ज्वैलरी के रेट 22 कैरेट 4603 रुपये प्रति ग्राम, 18 कैरेट 3812 रुपये प्रति ग्राम, 14 कैरेट 3169 रुपये प्रति ग्राम के रहे। ज्वैलरी की खरीददारी पर बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी का चार्ज अलग से शामिल रहेगा।