आगरालीक्स….. आगरा में कोहरा और आसमान से टपकती ओस की बूंद के बाद स्कूलों की छुटटी कर दी है। एडीएम सिटी ने आदेश जारी किए हैं कि कक्षा आठ तक के मिशनरी, कान्वेंट और सरकारी स्कूल 25 जनवरी को बंद रहेंगे।
मंगलवार को हुई हुई बूंदाबांदी के बाद सुबह कोहरा से हुई है, शीत लहर चल रही है, लोगों की कंपकपी छूट रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा।
मंगलवार को बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, बुधवार सुबह कोहरा छाया हुआ है, पांच किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से शीत लहर चल रही है। आज भी बादल छाए रहेंगे। सबसे ज्यादा समस्या सुबह सुबह बच्चों को स्कूल जाने में हो रही है।
25 जनवरी की छुटटी
आगरा में कोहरे और शीत लहर को देखते हुए स्कूलों की छुटटी दी गई है, मिशनरी, कान्वेंट और सरकारी स्कूलों में कक्षा आठ तक की छुटटी कर दी है।
आगरा में शीत लहर चलने के साथ ही घना कोहरा छा रहा है। इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को स्कूल जाने में हो रही है। एडीएम सिटी केपी सिंह ने आदेश जारी किए हैं कि कक्षा आठ तक के स्कूल सर्दी और कोहरे को देखते हुए 25 जनवरी को बंद रहेंगे। इस दौरान मिशनरी, कान्वेंट और सरकारी स्कूल में कक्षा आठ तक के बच्चों की छुटटी रहेगी, कक्षा 8 तक के बच्चों को स्कूल में बुलाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
