Friday , 16 January 2026
Home आगरा Fog in Agra: More than 33 trains arrived late…#agranews
आगरा

Fog in Agra: More than 33 trains arrived late…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कोहरे का कहर, 33 से ज्यादा रेलगाड़ियां देरी से पहुंची. यात्री कर रहे इंतजार. मुंबई फ्लाइट भी हुई लेट

घने कोहरे के कारण रेल यातायात पूरी तरहसे पटरी से उतर गया है. आगरा होकर गुजरने वाली करीब 33 से ज्यादा ट्रेनें इस समय देरी से पहुंच रही हैं. हाल ये है कि कई ट्रेनें तो 10 घंटे देरी से पहुंची. इसके कारण यात्रियों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.’ कड़ाके की ठंड के बीच उन्हें स्टेशन पर ही इंतजार करना हो रहा है. वहीं कोहरे के कारण मुंबई फ्लाइट भी आगरा देरी से पहुंची

जो ट्रेनें देरी से चली हैं उनमें दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस 4.50 घंटे, पातालकोट एक्सप्रेस 2.15 घंटे, झेलम 3 घंटे, गोंडवाना 2 घंटे, गोवा एक्सप्रेस 1 घंटे, अंडमान एक्सप्रेस दो घंटे, श्रीधाम एक्सप्रेस 3 घंटे, महाकौशल 7 घंटै तो उत्कल साढ़े 9 घंटे की देरी से आगरा पहुंची. इसके अलावा मुंबई राजधानी एक्सप्रेस 3.50 घंटे,स्वर्ण जयंती 3.15 घंटे, वंदे भारत 4.15 घंटै, शताब्दी 4 घंटे देरी से चल रही हैं. अजमेर आगरा इंटरसिटी भी शनिवार को 2.30 घंटे की देरी से आगरा हपुंची.

मुंबई फ्लाइट भी रही लेट
कोहरे के कारण मुंबई आगरा फ्लाइट भी दोपहर में 30 मिनट की देरी से आगरा आई. इसके अलावा मुंबई भी यह विमान 30 मिनट देरी से पहुंचा. मुंबई से जहां 160 यात्री आगरा पहुंचे तो वहीं आगरा से मुंबई 170 यात्री रवाना हुए.

Related Articles

आगरा

Agra News: Inaugration of x-ray machine in Help Agra

आगरालीक्स.…आगरा में हेल्प आगरा में स्थापित हुई अत्याधुनिक एक्सरे मशीन….दान में मिली...

आगरा

Agra Local News: Dr. Mukesh Chauhan, a solo rider from Agra, started the journey of Shri Ram Van Gaman Path….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सोलो राइडर डा. मुकेश चौहान अयोध्या से लंका तक की...

आगरा

Agra Local News: A young man learning to drive drowned in a pond along with his car, rescued by villagers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कार चलाने सीख रहे युवक ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : kids flock back to the school in Agra

आगरालीक्स…’ठंड जारी—छुट्टियां खत्म’, 15 दिन बाद स्कूल खुले मगर पहले सन्नाटा पसरा...

error: Content is protected !!