आगरालीक्स…. आगरा में कोहरा और शीत लहर से लोग घरों में कैद हैं, स्कूल की छुटटी के लिए परिजन मांग कर रहे हैं। हालांकि, अभी छुटटी को लेकर कोई आदेश नहीं आया है।
बुधवार की सुबह कोहरे के साथ हुई, घने कोहरे के साथ तापमान सात डिग्री तक पहुंच सका। द्रश्यता शून्य होने से वाहन रेंग रेंग कर चले। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह सुबह नन्हें मुन्ने बच्चों को स्कूल जाने में हुई।
छुटटी करा दें डीएम अंकल
को छोटे बच्चों की स्कूल की छुटटी के लिए परिजनों ने मैसेज भेजे हैं, जिससे डीएम छुटटी करा दें। कुछ स्कूलों में छुटटी कर दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दो दिन कोहरा छाने के साथ तापमान में कमी आएगी।
17 दिसंबर को 5. 8 डिग्री तक पहुंचा पारा
आगरा में सर्द हवाएं चल रहीं हैं, गलन बाली सर्दी से हडडी कटकटाने लगी है। रविवार को तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। आगरा का न्यूनतम तापमान 5 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि सर्दी के साथ ही गलन भी बढती जाएगी।
चल रही सर्व हवाएं
आगरा में सर्द हवाएं, कोहरा और तापमान गिरने लगा है, बुधवार को गलन भरी सर्दी रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी ऐसा ही रहेगा। पहाडी इलाकों में हो रही बर्फवारी से तापमान में और गिरावट आ सकती है। साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
बुधवार सुबह धुंध और सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, सुबह से ही सर्द हवाएं चलती रहीं।
2016 में दिसंबर में चली थी सर्द हवाएं
आगरा में कोहरे और सर्द हवाओं से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। घने कोहरे में वाहन रेंग रहे हैं, सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही हैं। उन्हें सर्द हवा और कोहरे में सुबह सुबह स्कूल जाना पड रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी इसी तरह का समय मौसम रहेगा। सर्द हवाओं के बढने से ठिठुरन बढ सकती है।
कोहरे में दो दिन राहत के बाद बुधवार सुबह घना कोहरा हो गया, इसके साथ ही सर्द हवाएं चलने लगी हैं। पारा गिरता जा रहा है और कोहरे के साथ ओंस की बूंदों ने ठिठुरन बढा दी है, लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।
ठिठुरते हुए स्कूल जा रहे बच्चे
सुबह सर्दी और कोहरे में ठिठुरते हुए बच्चों को स्कूल जाना पडा, परिजन वैन और बस तक बच्चों को छोडने आए।