Foggy morning in Agra
आगरालीक्स …आगरा में मौसम लगातार बदल रहा है। कोहरे और सर्द हवाओं के साथ सुबह हुई, अब धीरे धीरे मौसम बदल रहा है। सूरज की किरणें 10 बजे के बाद दिखाई देंगे।
जनवरी के अंत तक कई बार मौसम बदल चुका है। पहाडी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टरर्बेंस से यहां सर्द हवाएं चल रही हैं। सोमवार को सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी में मौसम का मिजाज गर्म हो जाएगा।
14 जनवरी को छाया था कोहरा
मकर संक्राति पर आगरा में कोहरे की घनी चादर के बीच सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह से ही घना कोहरा है, द्रश्यता शून्य है, वाहन रेंग रेंग कर चल रहे हैं। बच्चों को स्कूल भेजे या नहीं, इस पर घरों में गर्म चाय के साथ चर्चाएं चल रही हैं। कोहरा कब तक रहेगा, इसका अनुमान लगाकर दिन की प्लानिंग की जा रही है।
आगरा में कई दिन से सर्दी का अहसास कम होता जा रहा था, शहरवासी शर्ट और टीशर्ट में दिखाई देने लगे थे। गुरुवार की सुबह मौसम बदल गया, कोहरे के साथ सर्दी का अहसास होने लगा है। सुबह से ही मौसम सर्द है, दिन भर मौसम इसी तरह का रहने की संभावना है।