आगरालीक्स ….आगरा में चुनावी पारा चढ़ने लगा है। कुछ ही देर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम अखिलेश यादव और रालोद के मुखिया जयंत चौधरी आगरा आ जाएंगे। वे आगरा की अलग अलग विधानसभा सीटों पर सपा रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। जानें पूरा कार्यक्रम।

ये है सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम अखिलेश यादव और रालोद के मुखिया जयंत चौधरी का कार्यक्रम
शुक्रवार सुबह 11.45 बजे पूर्व सीएम अखिलेश यादव और रालोद मुखिया जयंत चौधरी दिल्ली से निजी विमान से खेरिया एयरपोर्ट आगरा पहुंच जाएंगे।
12.30 बजे ताज कन्वेंशन सेंटर में संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस करेंगे
पूर्व सीएम अखिलेश यादव और रालोद मुखिया जयंत चौधरी का सलोनी फार्म हाउस और रमाडा मोड़ पर स्वागत होगा
इसके बाद आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे होते हुए फतेहाबाद जाएंगे
दोपहर एक बजे सिसोदिया कोल्ड स्टोर, फतेहाबाद में सपा रालोद प्रत्याशी रुपाली दीक्षित के लिए आयोजित सभा को संबोधित करेंगे
इसके बाद बमरौली कटारा पहुंचेंगे
जेपी ग्रींस के मैदान में आगरा छावनी के प्रत्याशी कुंवर चंद वकील, उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी ज्ञानेंद्र गौतम और दक्षिण सीट से प्रत्याशी विनय अग्रवाल के लिए सभा को संबोधित करेंगे
प्रतापपुरा चौराहे पर स्वागत होगा
इटौरा होते हुए जखौदा, दक्षिण बाईपास पर आगरा ग्रामीण और खेरागढ़ के प्रत्याशियों के लिए सभा करेंगे।