Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Former MLA Thakur Surajpal passes away…#agranews
आगराटॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Former MLA Thakur Surajpal passes away…#agranews

309

आगरालीक्स…(22 October 2021 Agra News) आगरा के पूर्व विधायक ठाकुर सूरजपाल का निधन. दो दिन से मेदांता में थे भर्ती. हाल ही में भाजपा में हुए थे शामिल….

दो दिन से मेदांता में थे भर्ती
आगरा में बसपा से दो बार विधायक रह चुके ठाकुर सूरजपाल का शुक्रवार शाम को हार्ट अटैक से निधन हो गया. परिजनों के अनुसार व मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ठाकुर सूरजपाल दो दिन से हार्ट प्रोब्लम के कारण गुरुग्राम स्थित मेदांता में भर्ती थे. शुक्रवार शाम करीब छह बजे उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया. पूर्व विधायक ठाकुर सूरजपाल फतेहपुरी सीकरी के गांव अकबरा के रहने वाले थे. उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरा गांव शोक में डूब गयपा. इधर आगरा के राजनीतिक, सामाजिक दलों ने शोक संवेदना जताई है. पूर्व विधायक ठाकुर सूरजपाल की मृत्यु की पुष्टि उनके प्रतिनिधि राजू शर्मा ने की है.

तीन दिन पहले उठा था सीने में दर्द
बताया जाता है कि तीन दिन पहले उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद परिजन उन्हें रेनबो अस्पताल लेकर गए, जहां कुछ नसें ब्लॉक होने के कारण उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था.

गुरुवार को भतीजे की हुई थी मौत
बताया जाता है कि गुरुवार को ठाकुर सूरजपाल के भतीजे प्रधान अकबरा धर्मपाल सिंह का भी ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हुआ था. परिजनों ने इसकी जानकारी पूर्व विधायक को नहीं दी थी, लेकिन शुक्रवार शाम को उन्होंने भी दम तोड़ दिया.

12 दिन पहले शामिल हुए थे भाजपा में
बता दें कि बसपा से दो बार विधायक रह चुके ठाकुर सूरजपाल ने इसी माह की 10 तारीख को राजनैतिक पाला बदलकर भाजपा का दामन थामा था. ठाकुर सूरजपाल बसपा से विधायक रहे थे लेकिन बाद में वो कांग्रेस में शामिल हो गए थे. कांग्रेस के बाद अब वे भाजपा में शामिल हुए थे. उन्होंने लखनऊ में भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी.

ठाकुर सूरजपाल ने इसी माह की 10 तारीख को भाजपा का दामन थामा था

दो बार चुनाव जीते
फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र से ठाकुर सूरजपाल ने वर्ष 2007 और 2012 में बसपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था. वे वर्ष 2019 में बसपा से ही फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट की टिकट मांग रहे थे लेकिन बसपा ने गुड्डू पंडित को मैदान में उतार दिया था. इससे नाराज होकर ठाकुर सूरजपाल वर्ष 2019 में बसपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!