Friday , 1 May 2026
Home agraleaks Former MP’s husband sued for indecency with doctor
agraleakscrimeटॉप न्यूज़बिगलीक्ससिटी लाइव

Former MP’s husband sued for indecency with doctor

159

आगरालीक्स(12th September 2021 Agra News )… यमुनापार के अस्पताल में डॉक्टर से अभद्रता पर पूर्व सांसद के पति पर मुकदमा.

रुपये कम कराने को लेकर विवाद
यमुनापार में फेस दो में अंबे हॉस्पिटल है। यहां पर सात सितंबर को हाथरस की गर्भवती महिला को भर्ती कराया गया था। उसकी सीजेरियन डिलीवरी हुई। तब परिवारवालों ने कुछ रुपये अस्पताल में जमा कराए थे। शनिवार को छुट्टी होनी थी। तीमारदार रुपये कम करने की कहने लगे। तभी तीमारदारों के साथ हाथरस की पूर्व सांसद सारिका बघेल के पति देवेंद्र बघेल अस्पताल आए। बिल कम करने की कहने लगे। साथ ही धमकी भी दी। इसको लेकर उनकी पहले स्टाफ से तकरार हुई। इसी दौरान वहां डॉक्टर आ गए। उनके साथ भी अभद्रता कर दी। आरोप मारपीट का भी है। इसके बाद अस्पताल संचालक ने शनिवार को थाना एत्मद्दौला में तहरीर दी थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसका वीडियो शनिवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में देवेंद्र बघेल तेज आवाज में डाक्टर से तकरार कर रहे हैं। चैंबर में उनके और साथी भी दिख रहे हैं। डाक्टर पर बिल कम करने को दबाव बनाते हैं। डॉ. महेश चौधरी ने बताया कि शनिवार को घटना के संबंध में तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर देवेंद्र बघेल और उनके साथियों के खिलाफ बलवा, मारपीट और गाली गलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

विवादों में रहे हैं देवेंद्र बघेल
देवेंद्र बघेल पहले भी कई बार विवादों में रहे हैं। सपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ टिप्पणी करने पर उनका वीडियो वायरल हुआ था। उस दौरान भी वीडियो को लेकर बहुत हंगामा हुआ था।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Dead fly in Bande Bharat, Passengers agitate

आगरालीक्स …Agra News: आगरा से जा रही वंदेभारत के खाने में मक्खी,...

बिगलीक्स

Agra Live News: High-speed metro trial run from Mankameshwar Station (Bijlighar) to ISBT in Agra is scheduled for tonight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो का हाईस्पीड ट्रायल आज रात को. मनकामेश्वर स्टेशन (बिजलीघर)...

बिगलीक्स

Agra Live News: Attack on Taj Express, Couple injured

मथुरालीक्स …Agra News: नई दिल्ली से आगरा आ रही ताज एक्सप्रेस की...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in cosmetic factory in Agra

आगरालीक्स,,,Agra News: आगरा में आधी रात कॉस्मेटिक की फैक्ट्री में लगी भीषण...

error: Content is protected !!