आगरालीक्स…(Agra News 18th February 2022 ) आगरा के आंबेडकर विवि की नई बिल्डिंग संस्कृति भवन में विभागों को स्थानांतरित कर दिया गया है, जानें कौन कौन से विभाग संस्कृति भवन में होंगे।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने बताया कि संस्कृति भवन दो वर्षों से भी अधिक समय से बनकर तैयार हुआ है। भवन के प्रभारी आईटीएचएम संस्थान के निदेशक प्रोफ़ेसर लवकुश मिश्रा बनाए गए हैं।
इसी भवन में ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल को भी स्थापित करने की तैयारी है । इतिहास एवं संस्कृति विभाग , ललित कला संस्थान और आईटीएचएम संस्थान को संस्कृति भवन में स्थानांतरित किया गया है।

ये की गई नई व्यवस्था
1 इतिहास विभाग के प्रथम तीन कक्ष अकादमिक विभाग को आवंटित किए जाएंगे ।
अकादमिक विभाग के पास स्थान की बहुत कमी रहती है । अकादमिक विभाग द्वारा इन कक्षों में बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठकें कराई जाएंगी ।
2 प्रथम तीन कक्षों के बाद चैनल लगा कर इतिहास विभाग के शेष कक्ष और ललित कला संस्थान के कक्ष समाज विज्ञान संस्थान को आवंटित कर दिए जाएंगे ।
3 आई टी एच एम का भवन दाऊ दयाल संस्थान को आवंटित किया जाएगा , किन्तु कम्युनिटी रेडियो अपनी जगह पर स्थापित रहेगा ।