आगरालीक्स… आप कार से जा रहे हैं और चलती कार पर विशाल पेड गिर जाए, आगरा में इसी तरह का हादसा हुआ, कार को काटकर उसमें फंसे परिवार को बाहर निकाला जा सका।
आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज जाने के लिए आगरा कॉलेज के बगल से रास्ता है। मंगलवार शाम पांच बजे मोती कटरा निवासी दुष्यंत जैन की पत्नी और तीन बच्चे गाडी से निकले, गाडी ड्राइवर बलदेव चला रहा था। वे जैसे आगरा कॉलेज की इंजीनियरिंग फैकल्टी से आगे एमजी रोड की तरफ जाने लगे, चलती कार पर विशाल पेड भरभरा कर गिर गया। इसे देख लोग चीखने लगे। वहां रिक्शा चालक खडे रहते हैं, वे भी पेड के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने कार में फंसी महिला और उनके बच्चों को बाहर निकाल लिया, लेकिन पेड के आगे का हिस्सा कार के बोनट पर था, इसलिए ड्राइवर को नहीं निकाला जा सका। वहीं, पेड के नीचे दबे रिक्शा चालकों को भी निकाल लिया गया और उन्हें एसएन में भर्ती कराया।
कार को काटकर निकाला ड्राइवर
ड्राइवर कार की स्टेरिंग के नीचे दबा हुआ था, उसे निकालने में मुश्किल हो रही थी। इस पर कार को काटना पडा, इसके बाद ही ड्राइवर बलदेव निवासी मोती कटरा को बाहर निकाला जा सका।
Leave a comment