Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Free health camp of ‘Seva Agra’ on October 17 for Joint Pain, Registration starts..know full details here…#agranews
आगराटॉप न्यूज़हेल्थ

Free health camp of ‘Seva Agra’ on October 17 for Joint Pain, Registration starts..know full details here…#agranews

192

आगरालीक्स…(10 October 2021 Agra News) जोड़ों के दर्द से क्या आप भी हैं परेशान. आगरा में इसके लिए एक निशुल्क कैम्प लग रहा है. देश के सीनियर डॉक्टर से लें परामर्शन..रजिस्ट्रेशन शुरू

17 अक्टूबर को सेवा आगरा लगाएगा एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
जिंदगी बचाने की मुहिम के साथ जिंदगी को बेहतर बनाने की मुहिम में जुटी सामाजिक संस्था सेवा आगरा द्वारा 17 अक्टूबर (रविवार) को सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक न्यू राजा की मंडी स्थित अपना घर सेवा समिति में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा रविवार को कमला नगर सेंट्रल बैंक रोड स्थित होटल पार्क लेन में शिविर का पोस्टर और ब्रोशर जारी किया गया। साथ ही, टीएमटी तकनीक का लोगो भी लॉन्च किया गया।

वरिष्ठ जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन डॉ. भानु सलूजा देंगे सेवाएँ
सेवा आगरा के संस्थापक-अध्यक्ष द्वय और ताज नगरी के प्रमुख समाजसेवी दंपत्ति मुरारी लाल गोयल पेंट और सुमन गोयल ने पत्रकारों को बताया कि शिविर में शैल्बी हॉस्पिटल अहमदाबाद और मोहाली के भूतपूर्व वरिष्ठ जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन तथा जोड़ प्रत्यारोपण आइवी हॉस्पिटल मोहाली के डायरेक्टर और हेड डॉ. भानु सलूजा खुद के द्वारा ईजाद की गई आधुनिकतम टीएमटी तकनीक के साथ मरीजों को निशुल्क सेवाएँ प्रदान करेंगे।

यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
गोयल दंपत्ति ने बताया कि जोड़ों के दर्द से परेशान मरीज गोयल पेंट्स सुलतानगंज की पुलिया, संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय शिवपुरी बल्केश्वर, शोभाराम जनरल स्टोर राजा मंडी छोटा चौराहा या शरद पूर्णिमा इंटरप्राइजेज मदिया कटरा तिराहा चाँदी वाली बगीची पर निशुल्क पंजीकरण कराकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

टीएमटी तकनीक है खास
विगत 15 वर्षों में 15 हजार से अधिक जोड़ प्रत्यारोपण कर चुके डॉ. भानु सलूजा ने इस मौके पर बताया कि इस शिविर में मरीजों को निशुल्क परामर्श के साथ-साथ आधुनिकतम टीएमटी तकनीक के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि टीएमटी तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण बहुत आसान हो गया है। इसमें न्यूनतम रक्त क्षति के साथ छोटा चीरा लगता है। मात्र 15 से 20 मिनट में सर्जरी हो जाती है। सर्जरी के दूसरे दिन मरीज बिना सहारे के चलने लगता है। तीसरे दिन सीढ़ियाँ चढ़ सकता है। इस तकनीक से मरीज को कोई इंफेक्शन भी नहीं होता।

यह रहे शामिल
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के पोस्टर और ब्रोशर रिलीज के समय गोयल दंपत्ति के साथ संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय के रविकांत चावला, आइवी हॉस्पिटल के कार्य-प्रबंधक ललित शर्मा, राजेश पांडे, डॉक्टर मनीष गुप्ता, अमित अग्रवाल (पारुल), हरिओम गोयल, चेतन वर्मा, डॉ. एसपी सिंह, अंबुज अग्रवाल, अजय बंसल और कुमार ललित भी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!