आगरालीक्स…(14 January 2022 Agra News) आगरा में ठंड ने छुड़ाई लोगों की कंपकंपी. यही है चिल्ला जाड़ा. जानिए कब तक रहेगा ऐसा जाड़ा. आगरा में शुक्रवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा
दोपहर 12 बजे तक कोहरा छाया
आगरा में ठंड ने इस समय लोगों की कंपकंपी छुड़ा रखी है. छुड़ाए भी क्यों नहीं, यही तो चिल्ला जाड़ा है. मकर संक्रांति यानी शुक्रवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा. सुबह से ही कोहरे की चादर आगरा के आकाश में छाई रही. कोहरा भी ऐसा कि सुबह के समय तो दृश्यता लगभग शून्य तक पहुंच गई थी. कोहरे का प्रभाव दोपहर 12 बजे तक कई जगह देखा गया. इसके अलावा गलनभरी सर्दी पड़ती रही जिसके कारण लोग ठंड से कंपकंपाते हुए दिखाई दिए. मकर संक्रांति पर छुट्टी होने के कारण ही लोगों को ठंड पर घर पर रहकर राहत मिली. जरूरी काम से जाने वाले ही बाहर सुबह के समय जाते हुए दिखाई दिए.

तापमान छह डिग्री तक गिरा
इसका असर तापमान पर भी देखा गया. शुक्रवार को दिन का तापमान इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया. शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री तक कम रहा जो कि 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री कम 5.8 ड्रिगी सेल्सियस दर्ज किया गया.
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आने वाले दिन भी चिल्ला जाड़े के हैं..मतलब अभी इस मौसम से कोई राहत नहीं मिलने वाली है. आगरा में आने वाले दो दिन और घना कोहरा छाने और तापमान के लगातार कम होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है.
- 14 January 2022 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Agra weather
- AGra weather forecast
- Agra weather upate
- Agra weather update
- Cold in Agra
- Friday was the coldest day of this season in Agra. know the temperature here
- Weather in agra