आगरालीक्स…आगरा के यूथ की जुबां पर सिर चढ़कर बोला फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन. बारिश और संडे ने इस दिन को बनाया और स्पेशल. रेस्टोरेंट्स में दिखे जय-वीरू और रॉकी-रानी की जोड़ियां…
संडे की मस्ती भरे माहौल में फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन हर यूथ की जुबां पर सिर चढ़कर बोल रहा था. संडे और बारिश ने इस दिन को और भी ज्यादा स्पेशल बना दिया. सुहाने हुए मौसम में शाम को आसपास के तमाम पर्यटन स्थल और रेस्टोरेंट्स यूथ के धमाल और डांस से गूंज रहे थे. रविवार को फ्रेंडशिप डे के मौके पर युवाओं ने खूब एंजॉय किया. पार्टी में सिर्फ युवाओं ने धमाचौकड़ी ही नहीं बल्कि बच्चों ने भी अपने अंदाज में पार्टी को एंजॉय किया. आगरा के रेस्टोरेंट्स में फ्रेंडशिप डे पर सेल्फी प्वाइंट्स भी बनाए गए जिसमें लोगों ने अपने दोस्तों के साथ सेल्फी ली.
खासकर युवावर्ग ने इस दिन को मिलकर इंज्वाय किया. फ्रेंडशिप-डे पर दोस्ती के दिन का जश्न मनाने के लिए शहर के रेस्टारेंट से लेकर गिफ्ट गैलरियों में भीड़ लगी रही. लोगों ने अपने दोस्तों को इस अटूट बंधन में बंधे रहने के लिए फ्रेंडशिप बैंड से लेकर अलग-अलग तरह के गिफ्ट दिए. युवाओं ने आगे आकर दोस्ती के इस पर्व पर अपने दोस्तों को जताने के लिए उनके हाथों मे फ्रेंडशिप बेंड बांधे तो कइयों ने उन्हें अपनी ओर से खरीदे गए गिफ्टों से नवाजा.
फ्रेंडशिप डे के मौके पर आगरा में ज्यादा युवाओं की भीड़ संजय प्लेस, सदर बाजार, कमला नगर, कारगिल पर दिखाई दी. इसके अलावा फेसबुक और वाट्सअप जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट्स में पूरे ही दिन लोग एक दूसरे को फ्रेंडशिप डे पर बधाइयां देते रहे.