आगरालीक्स… आगरा के युवा कारोबारी की विदेशी बहू का देसी अंदाज उनकी मां के दिल को छू गया, फेसबुक से दोस्ती, प्यार और अब शादी कर ली। आगरा में हिंदू रीति रिवाज से शादी करने के बाद दोनों ग्रीस गए हैं, वे वहां ईसाई धर्म के अनुसार शादी करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीनगर कॉलोनी, दयालबाग निवासी समाजसेवी पूजा तिवारी के बेटे दो वर्ष पहले उन्होंने ग्रीस की रहने वाली डॉ. लिली (22) को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। चैटिंग के दौरान ही उनमें प्यार हो गया। लिली अपना सबकुछ छोड़ कर भारत आ गईं।
ताज के साए में लिए सात फेरे
आगरा आने पर ताज के साए में दोनों ने जिंदगी भर साथ रहने की कसमें लीं। विदेशी बहू लिली ने आदित्य के साथ हिंदू रीति रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। आदित्य की मां को भी विदेशी बहू का देसी अंदाज भाग गया। चार दिन पहले आदित्य और लिली ग्रीस में ईसाई रीति रिवाजों से शादी करने गए हैं।