आगरालीक्स…आगरा में दूध, मिठाई और घी के 5 नमूने जांच को भेजे. एफएसडीए ने डेयरी प्रतिष्ठानों पर की कार्रवाई…
आगरा में मिलावटी खाने पीने की चीजों की जांच के लिए एफएसडीए की कार्रवाई लगातार जारी है. डीएम के आदेश पर टीम द्वारा जगह—जगह खाद्य प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर कार्रवाई की जा रही है. गुरुवार को भी अभियान के दौरान दूध, मिठाई और घी के पांच नमूने जांच के लिए भेजे हैं. गुरुवार को अभियान के दौरान हरी ॐ मिल्क डेयरी से छेना मिठाई का 01 नमूना तथा पंडित जी डेयरी, टीडीआई सिटी से मिश्रित दूध का 01 नमूना एवं घी के 03 नमूने संग्रहीत किए गए। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 05 नमूने संग्रहित किए गए. संग्रहीत समस्त नमूनों को परीक्षण हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है. प्रयोगशाला से प्राप्त विश्लेषण आख्या के आधार पर यदि कोई नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा उसके अधीन बनाए गए नियमों एवं विनियमों के प्रतिकूल पाया जाता है, तो संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल स्वच्छ एवं पंजीकृत प्रतिष्ठानों से ही खाद्य पदार्थ क्रय करें तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता संबंधी किसी भी शिकायत की सूचना विभाग को उपलब्ध कराएं, जिससे समयबद्ध जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.