आगरालीक्स …राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन हो गया है। वे छह महीने से अस्पताल में भर्ती थे। सांसद अमर सिंह का सिंगापुर में छह महीने से इलाज चल रहा था, वे सिंगापुर में भर्ती थे, उन्होंने अपनी फेसबुक पर एक वीडियो भी जारी किया था।
सांसद अमर सिंह का जन्म 27 जनवरी 1956 को आजमगढ में हुआ था, सपा से पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे अमर सिंह राज्सभा सांसद हैं। इन्होंने 6 जनवरी 2010 को सपा के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया था, सपा से फरवरी 2010 में अमर सिंह को निष्कासित कर दिया गया था।
अमिताभ बच्चन से थे पारिवारिक संबंध, मांगी थी माफी
अमर सिंह के अमिताभ बच्चन से पारिवारिक संबंध थे, अभिषेक बच्चन की शादी के समय भी अमर सिंह लाइम लाइट में र हे थे, इसके बाद संबंध बिगड गए, उन्होंने अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी थी।
2014 में फतेहपुर सीकरी, आगरा से लडा चुनाव, बहुत कम मिले वोट
2014 के लोकसभा चुनाव में अमर सिंह ने फतेहपुर सीकरी से चुनाव लडा, वे रालोद से प्रत्याशी थे, ठाकुर और जाट वोट से चुनाव जीतने के लिए मैदान में उतरे अमर सिंह को बहुत कम वोट मिले। इस सीट से भाजपा से चौधरी बाबूलाल 4. 26 लाख ने चुनाव जीता, बसपा से सीमा उपाध्याय को 2. 53 लाख, सपा से पक्षालिका सिंह को 2. 13 लाख और रालोद से अमर सिंह को 24 हजार वोट मिले थे।