आगरालीक्स…. आगरा में जी 20 देश के मेहमान 48 घंटे बाद आ जाएंगे, वीडियो में देखिए। जी 20 देश के मेहमानों के लिए तैयार है आगरा।
जी 20 देश की अध्यक्षता भारत को मिली है, सितंबर में नई दिल्ली में जी 20 समिट होनी है। इससे पहले कई बैठक देश भर में आयोजित की जाएंगी। 11 से 13 फरवरी तक आगरा में जी 20 देश की बैठक आयोजित की जा रही है। 10 फरवरी को जी 20 देश के 180 प्रतिनिधि आगरा आ जाएंगे। आगरा में महिला सशक्तिकरण पर बैठक आयोजित की जाएगी। इसके लिए खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक जी 20 के लिए सौंदर्यीकरण किया गया है। जी 20 चौराहा भी बनाया गया है।
11 को आगरा किला और 12 को ताजमहल रहेगा बंद
जी 20 देश के प्रतिनिधि बैठक करने के साथ ही ताजमहल और आगरा किला का दीदार करेंगे। इसके लिए 11 फरवरी को आगरा किला और 12 फरवरी को ताजमहल आम लोगों के लिए बंद रहेगा।