आगरालीक्स.. आगरा में गैंगस्टर में कार्रवाई के बाद संपत्ति जब्त करने की कवायद, सटोरिया रिंकू सरदार की 10 करोड की संपत्ति जब्त होगी, डीएम प्रभु एन सिंह ने रिंकू सरदार की 16 संपत्ति जब्त करने के आदेश जारी किए हैं। इसमें चार दुकान, एक दुकान की छत, छह मकान और उनके हिस्से सहित अन्य संपत्ति है।
आगरा के कमला नगर निवासी चरनजीत उर्फ रिंकू सरदार को सिकंदरा पुलिस ने एक साल पहले सटटे के मुकदमे में जेल भेजा था। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 ए के तहत सूदखोरी और सटटेबाजी में जेल गए रिंकू सरदार की 10 करोड की संपत्ति जब्त करने के आदेश बुधवार को डीएम प्रभु एन सिंह द्वारा जारी किए गए।
ये संपत्ति होगी जत
कमला नगर के एक बी बॉक में एक दुकान का आधा हिस्सा, बी बॉक में तीन मंजिला मकान और दो दुकान, ई ब्लॉक में भूतल की एक दुकान, सी ब्लॉक में एक मकान, सुभाष नगर में एक मकान सहित 16 संपत्ति जब्त की जाएंगी।