आगरालीक्स …आगरा में एक साल बाद एक अप्रैल को देश की सबसे तेज गतिमान एक्सप्रेस आएगी, इसके साथ ही आगरा लखनऊ इंटरसिटी भी एक अप्रैल से शुरू हो रही है।
दिल्ली से आगरा, ग्वालियर होते झांसी तक चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस को पिछले साल 23 मार्च को कोरोना संक्रमण के चलते बंद कर दिया गया था। गतिमान एक्सप्रेस एक अप्रैल से शुरू हो रही है।
1 घंटा 40 मिनट में दिल्ली से आगरा
एक अप्रैल को गतिमान एक्सप्रेस सुबह 8 .10 बजे दिल्ली के निजामुददीन स्टेशन से चलेगी और आगरा कैंट स्टेशन पर सुबह 9. 50 बजे पहुंच जाएगी। यहां से 9 .55 बजे ग्वालियर के लिए रवाना होगी, ग्वालियर गतिमान एक्सप्रेस 11 .07 बजे पहुंच जाएगी। वहां से 12 .35 बजे झांसी पहुंचेगी। इसी तरह गतिमान एक्सप्रेस दोपहर 3. 05 बजे झांसी से चलेगी, 4. 03 बजे ग्वालियर और 5 40 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंच जाएगी। निजामुददीन स्टेशन रात 7. 30 बजे पहुंचेगी।
आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक अप्रैल से
एक अप्रैल से आगरा लखनऊ इंटरसिटी भी शुरू हो रही है। आगरा से सुबह 6 31 बजे ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना होगी।