गाजियाबादलीक्स:…वीडियो देखें…दुखद, टास्क बेस्ड आनलाइन गेम की लत से जूझ रहीं तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर दी जान।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद के टीलामोड थाना क्षेत्र के भारत सिटी सोसायटी के टावर बी-1 फ्लैट नंबर 907 आनलाइन ट्रेडिंग का काम करने वाले चेतन अपने परिवार के साथ अपार्टमेंट में नौवीं मंजिल पर रहते हैं। उनकी तीन बेटी 16 वर्ष, 14 वर्ष, 12 वर्ष पुत्रियां और एक बेटा है। मंगलवार देर रात 2.30 बजे तीनों बहनों ने नौवीं मंजिल से नीचे कूंदकर जान दे दी।
टास्क बेस्ट कोरियन गेम एप मोबाइल में मिला ( Gaziabad News: Three sisters addict of Mobile game jump from 9th Floor, Died, Video )
मंगलवार देर रात 2.30 बजे नौवीं मंजिल से कूंदकर तीन बहनों के जान देने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। तीनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तीनों की नौवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। जिस समय यह घटना हुई चेतन अपनी पत्नी के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों बहन कुछ समय से कोरियन टास्क बेस्ट गेम खेल रहीं थी, उनके मोबाइल में भी गेम एप मिला है। अतुल कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन के अनुसार, भारत सिटी सोसायटी के टावर बी-1 फ्लैट नंबर 907 की नौवीं मंजिल से बालकनी से तीन बच्चियों के कूदने और मौत होने की सूचना मिली थी, जांच की जा रही है।
सॉरी पापा हम गेम नहीं छोड़ सकतीं, तीन साल से खेल रहीं थीं गेम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ पर्ची भी मिली हैं, इसमें बच्चियों ने लिखा है कि सॉरी पापा हम गेम नहीं छोड़ सकती हैं। कोरियन गेम हमारी जिंदगी हमारी जान है। चेतन का कहना है कि तीनों बेटियां तीन साल से कोरियन गेम खेल रहीं थीं। पिछले दो साल से स्कूल भी नहीं जा रहीं थीं और दिन भर गेम खेलती रहतीं थीं। लोगों से भी बात नहीं करतीं थी यही कहती थीं कि हमें कोरिया जाना है।

चेतन ने की थी दो शादियां, दोनों पत्नियों के साथ रह रहा था चेतन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चेतन की पहली पत्नी से कोई संतान न होने पर उसने साली से दूसरी शादी कर ली थी उससे तीन बेटियां हुईं। इसी दौरान पहली पत्नी से एक बेटा और एक बेटी भी हो गई, वह दोनों पत्नियों के साथ ही रहता था और मंगलवार को वह कमरे में अपनी दोनों पत्नी, बेटे और तीन साल की बेटी के साथ सो रहा था जबकि तीनों बेटियां अलग कमरे में सो रहीं थीं।