Thursday , 4 June 2026
Home बिगलीक्स Gender Determination Racket Busted, Rajashtan cops arrest Doctor & Staff in Agra
बिगलीक्स

Gender Determination Racket Busted, Rajashtan cops arrest Doctor & Staff in Agra

146

आगरालीक्स ….आगरा में रामनवमी पर एक डॉक्टर कोख में बेटी की हत्या के लिए लिंग परीक्षण करते रंगे हा​थ पकडा, तीन अरेस्ट, अल्ट्रासाउंड मशीन, 30 हजार रुपये जब्त किए हैं।
आगरा के यमुना पार क्षेत्र में डॉ विद्या गुप्ता व डॉ उमाकांत गुप्ता का विद्या नर्सिंग होम है। बुधवार दोपहर में यहां राजस्थान पुलिस की टीम पहुंची, उन्होंने डॉ विद्या गुप्ता उनके दो स्टाफ, अल्ट्रासाउंड मशीन सहित दस्तावेज जब्त कर लिया।
ऐसे पकडा मामला
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मिशन निदेशक एवं राज्य पीसीपीएनडीटी सेल के समुचित प्राधिकारी नवीन जैन ने बताया कि धौलपुर जिला मुख्यालय के चंबलपुरी इलाके दलाल प्रभु दयाल ने लिंग परीक्षण और गर्भपात कराने के लिए 60 हजार रुपये में सौदेबाजी की। बुधवार सुबह 30 हजार रुपये लेकर डमी गर्भवती महिला के साथ सादा ड्रेस में टीम के सदस्य दलाल प्रभुदयाल के साथ विद्या नर्सिंग होम, आगरा पहुंचे। यहां उन्हें दलाल राम किशोर यादव निवासी कालिंदी विहार मिला, उसने नर्स मनोरमा के माध्यम से विद्या नर्सिंग होम की संचालिका डॉ विद्या गुप्ता से मुलाकात कराई।

sex determination 2

दबोच ली डॉक्टर और नर्स
डॉ विद्या गुप्ता ने अल्ट्रासाउंड किया, इसी दौरान ​इशारा मिलते ही टीम ने डॉ विद्या गुप्ता, नर्स मनोरमा, दलाल राम किशोर और प्रभु दलाल को पकड लिया। टीम ने 30 हजार रुपये और अल्ट्रासाउंड मशीन भी जब्त की है। लिंग जांच के आरोप में चारों आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। नवीन जैन ने बताया कि इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीरसिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। जिसमें सीआई सीताराम बैरवा, डालचंद, देवेंद्र, राजेंद्र, पीसीपीएनडीटी जिला समन्वयक धौलपुर के पंकज शुक्ला, भरतपुर के प्रवीण चौधरी, अलवर के मोहम्मद शफीक, दौसा के मुनेंद्र, जयपुर की मनीषा व बबिता टीम में शामिल थी।

दो बार पहले भी ​कोशिश
डॉ. विद्या गुप्ता द्वारा धौलपुर के दलाल के माध्यम से लिंग जांच करने की सूचना कई बार पूर्व में भी मिली तथा दो बार टीम द्वारा कार्रवाई करने के लिए प्रक्रिया चलाई। लेकिन सफल नहीं हो पाई। लेकिन तीन महीने के दरमियान ही तीसरी कोशिश में पैसे के लालच में आखिरकार चिकित्सक सहित पूरा का पूरा गिरोह पकड़ में आ गया।

10 अक्टूबर 2016 को पकडा था डॉक्टर
आगरा के यमुना पार में प्रिया हॉस्पिटल के संचालक डॉ राजीव कुमार    (एमबीबीएस, एमडी) द्वारा लिंग परीक्षण करने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली थी। इस पर एक डमी गर्भवती महिला को साथ लेकर स्टिंग आॅपरेशन की प्लानिंग की गई। शुक्रवार दोपहर में महिला हॉस्पिटल में पहुंची, सादा ड्रेस में पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी थी। गर्भवती महिला का लिंग निर्धारण के लिए डॉ राजीव आठ हजार रुपये में तैयार हो गया, रुपये लेने के बाद वह उसे अल्ट्रासाउंड रूम में ले गया, डॉ राजीव के लिंग परीक्षण  करते ही उसे पकड लिया। अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया है। डॉ राजीव कुमार से पूछताछ की जा रही है। प्रिया हॉस्पिटल में पहले भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा था और लाइसेंस निरस्त कर दिया था। प्रिया हॉस्पिटल संचालक डॉ राजीव कुमार का कहना है कि साजिश के तहत फंसाया गया है, अल्ट्रासाउंड मशीन सील थी, किसी तरह का अल्ट्रासाउंड नहीं किया गया है। डीएम गौरव दयाल का मीडिया से कहना है कि स्टिंग की रिपोर्ट के बाद आरोपी डॉक्टर पर कार्रवाई की जाएगी।

पांच महीने में तीसरी बार स्टिंग आॅपरेशन
आगरा में पांच महीने में यह तीसरी बार स्टिंग आॅपरेशन कर लिंग परीक्षण  करते हुए डॉक्टर को पकडा गया है। इससे पहले 14 जून को राजस्थान पुलिस की पीसीपीएनडीटी सेल ने आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर स्थित अमित अल्ट्रासाउंड सेंटर का स्टिंग आॅपरेशन कर लिंग परीक्षण  करते डॉ अमित गुप्ता को पकडा था। इसके बाद 22 सितंबर को फतेहाबाद के सलीम मेमोरियल हॉस्पिटल में स्टिंग आॅपरेशन के बाद हॉस्पिटल संचालक 78 वर्षीय अलीमुद्दीन सहित एएनएम शरबती और दलाल हर्ष चौधरी, हरवीर सिंह और कैलाश को पकडा था।

राजस्थान पुलिस ने किया था स्टिंग
गुरुवार को राजस्थान की पीसीपीएनडीटी के डीएसपी रघुवीर सिंह ने आगरा के पुलिस अधिकारियों को स्टिंग आॅपरेशन की जानकारी दी। सुबह टीम की सदस्य पूजा कुमावत अपने साथ एक गर्भवती महिला को हिंडौन निवासी दलाल एएनएम शरबती के साथ लेकर आगरा पहुंची। यहां एएनएम शरबती ने उसकी दलाल हर्ष चौधरी, हरवीर सिंह और कैलाश से मुलाकात कराई। दलालों ने फतेहाबाद में लिंग परीक्षण कराने के लिए कहा, इस पर सभी लोग फतेहाबाद के सलीम मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचे। यहां हॉस्पिटल संचालक 78 वर्षीय अलीमुद्दीन अल्ट्रासाउंड किया और कोख में लडकी बताई। इसी दौरान टीम की सदस्य पूजा ने इशारा कर दिया, वहां पहले से तैनात पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक अलीमुद्दीन, एएनएम शरबती सहित दलाल हर्ष चौधरी, हरवीर सिंह और कैलाश को पकड लिया। हॉस्पिटल से अल्ट्रासाउंड की मशीन, सोनोग्राफी मशीन और अन्य उपकरण जब्त कर लिए गए। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के निदेशक नवीन जैन का कहना है कि इस आपरेशन के बारे में आगरा के डीएम गौरव दयाल और डा. प्रीतिंदर सिंह को जानकारी दे दी गई थी। दोनों अधिकारियों ने पूरा सहयोग किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

error: Content is protected !!