आगरालीक्स.. आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को दिखाना चाहते हैं तो आज नंबर लगाना होगा, फोन नंबर जानने के लिए क्लिक करें.
एसएन में मेडिसिन, चर्म रोग, बाल रोग, अस्थि रोग, दंत रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, टीबी एंड चेस्ट, कैंसर रोग सहित सभी ओपीडी दो नवंबर से शुरू हो रहीं हैं। इन ओपीडी में एक दिन में 30 से 50 मरीज ही देखे जाएंगे, ओपीडी में डॉक्टरों को दिखाने के लिए एक दिन पहले टेलीमेडिसिन ओपीडी के फोन नंबर पर फोन कर नंबर लगाना होगा। सोमवार को डॉक्टरों को दिखाने के लिए आज नंबर लगाना होगा, जिस विभाग के डाक्टर को दिखाना चाहते हैं उस विभाग के टेलीमेडिसिन ओपीडी नंबर पर फोन करना होगा। सुबह आठ से शाम चार बजे तक फोन कर सकते हैं, प्राचार्य डॉ संजय काला का कहना है कि फोन करने पर एक कोड नंबर दिया जाएगा, इस कोड नंबर के आधार पर ओपीडी में पर्चा बनेगा।

टेलीमेडिसिन ओपीडी के फोन नंबर
मेडिसिन 9045281466, 9045290421
सर्जरी 9045271466
टीबी एंड चेस्ट 9045240421
अस्थि रोग 9045071466
चर्म रोग 7310640421
प्रसूति एवं स्त्री रोग 9045171466
बाल रोग 9045329042
मानसिक रोग 9557891482, 05622986077
नेत्र रोग 8979829042
ईएनटी 9557891628