गाजियाबादलीक्स वीडियो देखें कथावाचक निधि सारस्वत ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर उपाध्याय के साथ लिए सात फेरे। भावुक हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, गाजियाबाद में हुआ शादी समारोह, 11 दिसंबर को उनके बमौली, हाथरस स्थित गांव में आने की तैयारी है। ( Ghaziabad News: Former Minister Late Ramveer Upadhyay son Chirag tie knot with Kathavachak Nidhi Saraswat, Video)
बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री और हाथरस को जिला बनाने वाले स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर उपाध्याय ने सासनी की रहने वाली कथा वाचक निधि सारस्वत के साथ मंगलवार को गाजियाबाद के फार्म हाउस में सात फेरे लिए। गाजियाबाद स्थित आवास से चिरागवीर की घुडचढ़ी शुरू हुई, पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय की तस्वीर भी बारात का हिस्सा रही, पूर्व मंत्री रामीवर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय कई बार भावुक हुईं, उन्हें देख उनके परिजन भी भावुक हो गए। रात में जयमाला के बाद सात फेरे लिए।
तीन साल पहले हुई मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चिरागवीर की मुलाकात कथावाचक निधि सारस्वत से तीन साल पहले हुई थी। चिरागवीर भाजपा नेता है और राजनीति में सक्रिय हैं इसके साथ ही ब्राहृमण समाज के कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।