आगरालीक्स ..(Agra News 15th June)आगरा में ट्रांसपोर्टर के बेटे की एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती हो गई, युवती उसके घर आ गई, यह देख उसके होश उड गए।
आगरा के रुनकता में रहने वाले ट्रांसपोर्टर के बेटे की तीन साल से अयोध्या की युवती से फेसबुक पर दोस्ती थी, दोनों फेसबुक पर घंटों चैट करते थे। युवती के परिजनों ने घंटों मोबाइल पर लगे रहने पर डांट लगा दी, शनिवार को युवती अपने घर वालों को बताए बिना ही आगरा के लिए चल दी। वह रविवार को आगरा पहुंच गई।
अपने परिजनों और दोस्तों के साथ पहुंच गया युवक
युवती उसके घर जाने लगी, युवक के होश उड गए, उसने अपने परिजनों और दोस्त को बताया। परिजन और दोस्त पहुंच गए उसे घर ले आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवती के परिजनों से संपर्क किया, वे अयोध्या से आगरा आ गए।
पंचायत के बाद युवती अपने परिजनों के साथ जाने को हुई तैयार
इस मामले को लेकर पंचायत हुई, युवती ने कहा कि वह अपने परिजनों से नाराज होकर आई है, युवती के परिजन भी आ गए। लोगों ने दोनों को समझाया, इसके बाद युवती अपने परिजनों के साथ अयोध्या लौट गई।