आगरालीक्स …आगरा में एक लडकी के साथ एक कमरे में चार युवकों ने गैंगरेप किया, इसके बाद उसे नग्न अवस्था में झाडियों में फेंक कर चले गए। किशोरी की आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किशोरी को कपडे पहनाए गए और मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के काली विहार में शुक्रवार रात को 15 साल की किशोरी को युवक सोते हुए उठा कर ले गए, उसे वहां पास के एक कमरे में ले जाकर चार युवकों ने गैंग रेप किया। सुबह परिजनों ने देखा कि उनकी बेटी नहीं है, इस पर उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी।झाडियों में किशोरी नग्न अवस्था में पडी हुई थी। बदहवास किशोरी को स्थानीय लोगों ने कपडे पहनाए, पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। किशोरी का कहना है कि रात को उसे सोते हुए चार युवक उठा ले गए थे, उन्होंने कमरे पर ले जाकर गंदा काम किया। पुलिस ने किशोरी को महिला चिकित्सालय इलाज के लिए भेजा है, इसके बाद उसका मेडिकल कराया जाएगा।
स्थानीय लोगों की भीड, काशीराम आवास योजना के लोग दहशत में
किशोरी के साथ रेप की सूचना पर भीड जुट गई, आस पास की कॉलोनी के लोग भी आ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधी तत्व आते हैं, यहां आए दिन घटनाएं होती हैं। इससे लोग दहशत में रह रहे हैं, जिस तरह से किशोरी को उठाकर ले जाने के बाद गैंग रेप किया गया है, स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को पकडने के लिए कहा है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। इससे पहले भी कालिंदी विहार क्षेत्र में काशीराम आवास योजना के पास कई वारदात हो चुकी हैं। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर लोग रहते हैं, यहां रहने वाली किशोरियों पर आस पास के क्षेत्र के युवक गलत नजर रखते हैं। इसे लेकर कई बार विवाद हो चुके हैं।
Leave a comment