आगरालीक्स.. आगरा में एक युवती को कार सवार द्वारा अगवा करने से सनसनी फैली हुई है, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
आगरा की सदर तहसील में कार्यरत कर्मचारी गिरीश चंद मंगलवार रात को सर्किट हाउस से अपने घर जा रहे थे, श्मशान घाट रोड पर किले पीछे उन्होंने सफेद सलवार कुर्ता पहने युवती दिखाई दी, युवती को सफेद रंग की गुजरात के नंबर वाली कार में सवार तीन युवक जबरन बैठाने का प्रयास कर रहे थे। युवती गाड़ी में बैठने का विरोध कर रही थी। गिरीशचंद ने उ अपनी बाइक कार के आगे लगा दी। युवकों से युवती को जबरन कार में बैठाने का विरोध किया। गिरीशचंद के अनुसार इस बीच पीछे की सीट पर बैठेे युवक ने युवती को अंदर खींच करके डाल लिया। कार को वाटर वर्क्स की ओर लेकर भाग गए। गिरीशचंद के कंट्रोल रूम को सूचना देने पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, सीओ सदर विकास जायसवाल समेत अन्य अधिकारी वहां पहुंच गए। शहर भर की नाकाबंदी करके युवती को अगवा करने वाले कार सवारों को पकडऩे के लिए चेकिंग शुरू कर दी। अधिकारी रात भर कार को तलाश करते रहे। , कार सवार और युवती कौन थे, इसका पता नहीं चल सका। इस मामले में अज्ञात युवती को अगवा करने वाले अज्ञात कार सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवती और कार सवारों का पता किया जा रहा है।