आगरालीक्स… आगरा में एक छात्रा की फेसबुक आईडी बनाकर आपत्तिजनक फोटो के साथ कुछ ऐसा लिख दिया कि पूरा परिवार परेशान है। छात्रा के परिजनों ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की, इस मामले की जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है।
सोमवार को एसएसपी कार्यालय में छात्रा पहुंची, उसके साथ परिजन भी थे, उन्होंने शिकायत की है कि किसी किसी सिरफिरे ने फेसबुक पर आईडी बनाई। यह किसी और नाम से बनाई गई और उस पर छात्रा का आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर दिया और उल्टा सीधा लिख दिया। इसके बाद कई आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड कर दिए।
छात्रा की फेक आईडी से भेजी रिक्वेस्ट
युवती के परिचितों पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आने लगी, उसमें फोटो छात्रा की थी लेकिन नाम किसी और का था। उनके पास युवती के परिजनों को शक है कि यह किसी परिचित की करतूत है। उन्हें अपने एक रिश्तेदार पर शक है मगर उसके खिलाफ उनके पास कोई साक्ष्य नहीं है। रिश्तेदार युवती पर बुरी नजर रखता था। युवती ने उसे हड़का दिया था।एसपी क्राइम मनोज सोनकर ने बताया कि मामला गंभीर है। साइबर सेल को सबसे पहले उस आईडी को डिलीट कराने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में पता चल जाएगा कि किसने वह आईडी बनाई थी। साइबर सेल की जांच के बाद इस मामले में मुकदमा लिखा जाएगा।