आगरालीक्स …..पॉश कॉलोनी में ग्लास हैंडीक्राफ्ट कारोबारी और उनकी पत्नी बेडरूम में मृत मिले, कारोबारी की पत्नी के चेहरे पर निशान और पास में नींद की गोली मिली हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

फिरोजाबाद की पॉश कॉलोनी निवासी विभव नगर सेक्टर तीन में अशोक कुमार गुप्ता उम्र 68 अपनी पत्नी रश्मि गुप्ता उम्र 66 के साथ रह रहे थे, घर के भूतल पर ग्लास हैंडीक्राफ्ट का स्टोर है। उनके साथ घर में दत्तक पुत्र आकश भी रह रहे थे।
सुबह बेडरूम में मिला कारोबारी दंपती का शव
आकाश ने पुलिस को बताया कि सुबह से उसके माता पिता के बेडरूम का गेट नहीं खुला तो उसने पड़ोस में रहने वाले ताउ को बुला लिया, इसके बाद गेट को खोला, बेड पर कारोबारी और उनकी पत्नी का शव पड़ा हुआ था।
रात में हुआ था झगड़ा, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस पूछताछ में आकाश ने बताया कि मां उसके साथ प्रथम तल पर बने कमरे में सोती थी और पिता नीचे भूतल पर सोते थे। गुरुवार को अशोक और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, कुछ देर बाद झगड़ा शांत हो गया, तीनों ने एक साथ खाना खाया। अशोक नीचे अपने कमरे में सोने चले गए, कुछ देर बाद उसकी मां भी नीचे कमरे में सोने चली गई। पुलिस को कारोबारी दंपती के पास से नींद की गोली भी मिली हैं,पुलिस जांच में जुटी है।