आगरालीक्स..(Agra News 10th May)… कोरोना को दो रुपये की टेबलेट से पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। पेट के कीडे की दवा आइवरमेक्टिन को लेकर अमेरिका में हुए शोध में दावा किया गया है। इस दवा से कोरोना संक्रमण की रोकथाम हो सकती है, इसके साथ ही कोरोना के इलाज में भी आइवरमेक्टिन दवा कारगर है, यह दावा किया गया है।
आगरा सहित देश भर में कोरोना की रोकथाम और इलाज में पेट के कीडे की दवा आइवरमेक्टिन 12 एमजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे लेकर कई स्टडी हो चुकी हैं। इन स्टडी में यह दावा किया गया है कि आइवरमेक्टिन कोरोना वायरस के आरएनए को निष्क्रिय कर देती है और वायरस की ग्रोथ रुक जाती है। यूपी में कोरोना के लक्षण आने पर आइवरमेक्टिन 12 एमजी एक टेबलेट तीन दिन तक लेने के लिए कहा जा रहा है, इसके साथ एंटीबायोटिक और मल्टी विटामिन और डाक्सीसाइक्लिन 100 एमजी दिन में दो बार दी जा रही है।
अमेरिका के तीन वरिष्ठ वैज्ञानिकों का दावा
अमेरिका के तीन वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने जानवरों और लैब और कोरोना के मरीजों पर आइवरमेक्टिन का असर देखने के बाद दावा किया गया है कि पूरी दुनिया में एक साथ आइवरमेक्टिन का इस्तेमाल करने से कोरोना महामारी को खत्म किया जा सकता है। उनकी रिसर्च अमेरिकन जर्नल आफ थेरयूपेटिक्स में पब्लिश हुआ है। फ्रंटलाइन कोविड क्रिटिकल केयर एलाइंस के अध्यक्ष पियरे कोरी द्वारा कहा गया है कि इस अध्ययन में डेटा का गोल्ड स्टैंडर्ड की तरह विश्लेषण किया गया है। अध्ययन का आधार 27 कंट्रोल्ड ट्रायल को बनाया गया है।
जेनेरिक आइरवेमेक्टिव दो रुपये की टेबलेट
आइवरमेक्टिन का इस्तेमाल पेट के कीडे के लिए किया जाता है, यह सुरक्षित दवा है। जेनेरिक आइवरमेक्टिव दो रुपये की टेबलेट है, ब्रांडेड 25 से 35 रुपये की टेबलेट बाजार में उपलब्ध है।