आगरालीक्स…(26 October 2021 Agra News) आगरा में मंगलवार शाम तक सोना 48 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के पार पहुंचा. चांदी के भाव 66 हजार से अधिक…जानिए अभी तक के लेटेस्ट रेट
त्योहारी सीजन में बढ़ रहे दाम
त्योहारी सीजन होने के कारण सोने और चांदी के दाम अब पिछले कुछ दिनों से फिर से बढ़ने लगे हैं. नवरात्र से पहले जहां सोने के एमसीएक्स रेट 45 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से भी नीचे पहुंच गया था वो अब 48 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से अधिक हो गए हैं. मंगलवार को शाम 5 बजकर 48 मिनट पर जारी एमसीएक्स रेट के अनुसार सोने के भाव 48 हजार रुपये से अधिक पर बंद हुए. मंगलवार को 48147 रुपये पर सोने का भाव खुले.दिन में इसके उच्चतम रेट 48280 रुपये प्रति दस ग्राम रहा तो वहीं निचला स्तर 48050 रुपये प्रति दस ग्राम का रहा. शाम छह बजे से पहले सोने के भाव 48200 रुपये प्रति दस ग्राम पर जाकर बंद हुए.
चांदी अब 66 हजार के पार
आगरा में चांदी के भाव अब 65 हजार रुपये प्रति किलो से भी अधिक हो गए हैं. चांदी के दाम तो बहुत तेजी से फेस्टिवल सीजन में बढ़ रहे हैं. आज शाम को पौने 6 बजे जारी एमसीएक्स के रेट के अनुसार वायदा बाजार में चांदी 66139 रुपये प्रति किलो रहे. यह सुबह 66235 रुपये प्रति किलो पर खुले. आज चांदी अभी तक 66235 रुपये प्रति किलो पर ही रहा. हालांकि इसका निचला स्तर 65576 रुपये प्रति किलो रहा. ऐसे में चांदी अब सहालगी सीजन से पहले ही 6 हजार से अधिक है.