आगरालीक्स…। सोने की कीमत में आज मामूली सुधार हुआ है, जबकि चांदी में गिरावट का रुख कायम है। शेयर बाजार में दूसरे दिन की शुरुआत भी लाल निशान के साथ हुई है।
वायदा बाजार में शुक्रवार को दोपहर सोना मामूली बढ़त के साथ 48006 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया। कल सोने का भाव 48 हजार से नीचे आ गया था। चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख है। चांदी दोपहर तक 80,970 रुपये प्रति किलो के भाव पर चल रही थी।
ज्वैलरी के रेट
फाइन गोल्ड 999 4817 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4701 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4287 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 3902 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3107 रुपये प्रति ग्राम
नोट – ज्वैलरी की बनवाई और जीएसटी चार्ज अतिरिक्त रहेगा।
दूसरे दिन भी शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान स
शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बाजार की शुरुआत फिर लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 140 अंक की गिरावट के साथ 58,647 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने भी 30 अंक फिसलकर 17,530 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।
कल भी गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में दोनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 770 अंकों की जोरदार गिरावट के साथ 58,788 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके साथ ही निफ्टी भी भारी गिरावट के साथ 220 अंक टूटकर 17,560 के स्तर पर बंद हुआ था।