आगरालीक्स… आगरा में त्योहारी सीजन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, सोने-चांदी में निवेश और खऱीदारी का यह बेहतर मौका है। जानिए सर्राफा बाजार में आज के भाव क्या रहे है।
आगरा ज्वैलर्स एसोसिएशन के सचिव रोहिन हेमदेव के मुताबिक शनिवार को सोना 99.5 के रेट 52,350 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना-99.99 के रेट 52600 रुपये प्रति दस ग्राम रहे, जबकि ज्वैलरी के रेट 22 कैरेट 4840 रुपये प्रति ग्राम, 18 कैरेट 4050 रुपये प्रति ग्राम और 14 कैरेट 3160 रुपये प्रति दस ग्राम रहे।
वायदा बाजार में आज सुबह सोने के भाव 50,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुला, जो 50,300 रुपये की कमी पर आने के बाद दोपहर को 50,940 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 60,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला, जो 59,620 रुपये प्रति दस ग्राम के निचले स्तर पर आने के बाद दोपहर को 60,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।