Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Good Bye 2020: Know some important News of April 2020 in agraleaks#Countdown 2020 to 2021
टॉप न्यूज़

Good Bye 2020: Know some important News of April 2020 in agraleaks#Countdown 2020 to 2021

127

आगरालीक्स…अप्रैल का वह माह, जब लगभग पूरी दुनिया में था लाॅकडाउन, देश में आजादी के बाद शुरू हुआ सबसे बडा मजदूरों का पलायन, भावुक थी तस्वीरें.

अप्रैल 2020 में आगरा में ये हुआ

APRIL 1, 2020
आगरा के डॉक्टर में कोरोना वायरस की पुष्टि, यह आगरा का 12 वां केस है
APRIL 1, 2020
आगरा की मस्जिदों से 104 तबलीगी जमाती को क्वारंटाइन सेंटर मधु रिसोर्ट में भेजा गया
APRIL 1, 2020
आगरा में ज्वैलर के प​त्नी संग सुसाइड करने के मामले में मां और पिता को जेल भेज दिया गया, तीन महीने पहले शादी हुई थी।
APRIL 2, 2020
आगरा में लॉक डाउन में दवा कारोबारियों के पास बनाने के लिए पैसे लेने के आरोप प्रत्यारोप के बीच दवा कारोबारियों में लात घूसे चले,
APRIL 2, 2020
आगरा में सैनिटाइजर के लिए लाइन लगा रहे हैं और दवा कारोबारी के घर पर 1800 लीटर सैनिटाइजर रखा हुआ था, पुलिस ने बडे कारोबारी सहित दो को हिरासत में लिया है,
APRIL 5, 2020
आगरा से जापान और पौलेंड की छात्राओं को उनके देश भेज दिया गया, ये सभी विशेष विमान से दिल्ली से अपने देश के​ लिए रवाना हुए
APRIL 5, 2020
आगरा में कोरोना के 48 केस आने के बाद कोरोना के एपिसेंटर चिन्हित किए गए हैं, यहां सबसे ज्यादा केस हैं, इन्हें सील कर दिया
APRIL 6, 2020
आगरा में स्कूल की फीस को लेकर डीएम ने आदेश जारी किए
APRIL 7, 2020
आगरा में लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 91 मुकदमे दर्ज किए गए
APRIL 11, 2020
आगरा में लॉक डाउन में चांदी कारखाने से 40 लाख कीमत की 82 किलो चांदी चोरी
APRIL 14, 2020
आगरा में लॉक डाउन 3 मई तक रहेगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि लॉक डाउन सेकेंड 3 मई तक रहेगा।
APRIL 17, 2020
आगरा में भगवान टॉकीज के पास स्थित अस्पताल से 25 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हॉस्पिटल संचालक डॉ अरिंजय जैन पर मुकदमा दर्ज किया गया
APRIL 17, 2020
आगरा के तमाम छात्र कोटा में फंसे हुए हैं, लॉक डाउन के बाद आगरा नहीं लौट पा रहे हैं। इन्हें लेने के लिए आगरा से रोडवेज की 200 बस भेजी गईं
APRIL 21, 2020
आगरा में 108 एंबुलेंस के चालक, दवा की दुकान पर काम करने वाले दो कर्मचारियों, एसएन में भर्ती भाई बहन में कोरोना की पुष्टि हुई
APRIL 29, 2020
आगरा में अस्पतालों में इलाज ना मिलने पर आठ महीने के अबोध को लेकर परिजन एसएन पहुंचे। उसकी नाक से खून बह रहा था, अबोध की मौत हो गई
APRIL 30, 2020
आगरा में गैस हॉकर, सात सब्जी विक्रेता के साथ ही कोरोना संक्रमित कारोबारी के 10 परिजनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, 479 केस हो चुके हैं।

अप्रैल माह में देश की महत्वपूर्ण खबरें
1 अप्रैलः दिल्ली के निजामुददीन स्थित मरकज में कोरोना संकट के दौर में तब्लीगी जमात के लोगों का एक साथ एकत्रित होना एक बडा मुदृदा बन गया. अधिकांश तब्लीगी जमात के लोगों का कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई.
3 अप्रैलः प्रशासन की किसी कार्यवाई से शुरू होने से पहले ही तब्लीगी जमात के लोग अलग-अलग शहरों की ओर रवाना हो गए. आरोप हैं कि तब्लीगी जमात के लोग जहां भी गए, वहां कोरोन संक्रमण तेजी से फैला.
5 अप्रैलः प्रधानमंत्री मोदी के आहृवान पर रात्रि नौ बजे घर की बत्तियां बुझाकर नौ मिनट तक दीये, मोमबत्ती या मोबाइल की फ्लैस लाइटें जलाई गईं.

मजदूरों का पलायन
अप्रैल माह में ही देश ने आजादी के बाद का सबसे बडा पलायन देखा. लाॅकडाउन के चलते रोजी रोटी छिन जाने के बाद हजारों की संख्या में कामगार अपने घरों की ओर चल दिए. कुछ मजदूर कामगार कंटेनर ट्रकों और कंक्रीट मिक्सिंग मशीनों में छिप कर अपने घरों को लौटने लगे. इस दौरान जो भावुक तस्वीरें सामने आईं उसे देशवासी लम्बे समय तक भूल नहीं पाएंगे.

मंत्री, सांसदों के वेतन मे कटौती
अप्रैल माह में ही राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत सभी मंत्रियों और सांसदों के वेतन में 30 फीसद कटौती कर इस राशि को कोविड 19 से लडने में उपयोग करने का फैसला लिया गया.

आॅनलाइन शिक्षा की शुरुआत
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने इसी माह देश में आॅनलाइन शिक्षा कार्यक््रम की शुरुआत की. दूरदर्शन पर कुछ विशेष कार्यक्रम भी शुरू किए गए.

लाॅकडाउन तीन की घोषणा
कोरोना केसों की निगरानी के लिए केंद्र सरकार ने आरोग्य सेतु एप लांच किया. इसके बाद कोरोना का फैलाव न रुकने पर लाॅकडाउन 3 की घोषणा की गई.

अप्रैल 2020 में विश्व की महत्वपूर्ण खबरें
2 अप्रैलः वैश्विक महामारी का प्रभाव घनी आबादी वाले देश फलस्तीन की गाजा पटटी में भी दिखने लगा. ये लोग शरणार्थी कैम्प में शरण पाने लगे, जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना लगभग नामुमकिन था.
3 अप्रैलः पेंगोंग में प्रसिद्ध समाजसेवी मार्टिन खोर कोक पेंग का निधन हो गया. समाज के लिए उनके द्वारा किये गए कार्यों का सदैव याद किया जाएगा.
4 अप्रैलः लेटिन अमेरिकी देश काराकस में वैश्विक महामारी कोरोना के फैलाव ने स्थिति गंभीर बना दी है. क्योंकि इस देश के पास कोरोना से निपटने के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं है.
6 अप्रैलः केन्या में कोरोना का फैलाव लगातार बढने लगा. केन्या ने शेष दुनिया से अपने को पूरी तरह काट लिया. पुलिस के साथ सेना भी लगी रही.
9 अप्रैलः दुनियाभर में कोरोना वायरस जानलेवा होता गया. लोग संक्रमित होते रहे और मरने भी लगे.
10 अप्रैलः इस दिन विश्वभर में 15 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित और 83 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी थीं.
17 अप्रैलः संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने कोरेना वायरस के संकट के मददेनजर विश्व से एकजुट होने की अपील की.
22 अप्रैलः कोरोना से निपटने को दुनियाभर की सरकारों ने कदम उठाए. अधिकांश देशों में लाॅकडाउन लगा दिया गया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!