Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Good News: Agra Metro may start traveling between six stations from January 2024…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Good News: Agra Metro may start traveling between six stations from January 2024…#agranews

444

आगरालीक्स…आगरा में अब मेट्रो को चलाने की तैयारी. सबसे पहले छह स्टेशनों के बीच चलाई जाएगी मेट्रो. तेज गति से चल रहा काम. ये तारीख हुई निर्धारित…

आगरा के लिए अच्छी खबर सामने आई है. आगरावासियों के लिए जल्द ही मेट्रो के सफर का सपना पूरा होने जा रहा है. अंडरग्रांउंड मेट्रो का काम तेज गति से किया जा रहा है और सबसे पहले छह स्टेशनों के बीच आगरा में मेट्रो को दौड़ाया जाएगा. संबंधित अधिकारियों के अनुसार अगले साल जनवरी तक आगरा में मेट्रो का सफर शुरू हो जाएगा. इन छह स्टेशनों के लिए तीन ट्रेनों को पहले लाया जाएगा. इससे पहले मेट्रो का ट्रायल जुलाई—अगस्त 2024 के बीच रखा गया था लेकिन अब इसे छह महीने पहले जनवरी में शुरू करने की योजना है.

छह स्टेशनेां के बीच दौड़ेगी मेट्रो
आगरा में मेट्रो सबसे पहले छह स्टेशनों के बीच दौड़ेगी. इनमे तीन एलिवेटेड स्टेशन होंगे तो तीन अंडरग्राउंड. ताजनगरी स्थित ताज पूर्वी स्टेशन से मेट्रो का सफर बिजली घर तक के लिए सबसे पहले होगा. एलिवेटेड स्टेशनों में ताज पूर्वी स्टेशन, बसई स्टेशन और फतेहाबाद रोड स्टेशन होंगे तो वहीं अंडरग्राउंड स्टेशनों में ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद के स्टेशन होंगे.

ये हैं छह स्टेशन
ताज पूर्वी स्टेशन
बसई
फतेहाबाद रोड
ताजमहल
आगरा फोर्ट
जामा मस्जिद

गौरतलब है कि ताजनगरी में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनना है, जिसमें 27 स्टेशन होंगे। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण होगा। जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे. इस कॉरिडोर के लिए पीएसी परिसर में डिपो का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 14 ऐलीवेटेड स्टेशन होंगे। इस कॉरिडोर के लिए कालिंदी विहार क्षेत्र में डिपो का निर्माण किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

आगरा

Agra News: Major action ahead of the festival: 273 packets of makhana seized; 12 samples sent for testing…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में त्योहार से पहले बड़ी कार्रवाई 273 पैकेट मखाना किए सीज....

error: Content is protected !!