मथुरालीक्स…अच्छी खबर, वृंदावन से हर रोज मिलेगी हिमाचल के लिए बस. नगर कोट और चामुंडा देवी के दर्शन को जा सकते हैं. जानिए किराया और समय
ब्रज के भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है. अब हिमाचल में माता नगर कोट व चामुंडा देवी के दर्शन के लिए वृंदावन से नई एसी बस की सुविधा उनके लिए उपलब्धहोगी. हिमाचल परिवहन निगम ने ब्रज के भक्तों के लिए इस सुविधा को चालू किया है. बस दिल्ली चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल के नगरकोट से चामुंडा देवी मंदिर पहुंचेगी.
जानिए क्या होगी टाइमिंग और किराया
वृंदावन से बस का समय दोपहर तीन बजे और हिमाचल स्थित चामुंडा देवी से दोपहर 3 बजकर 20 बजे निर्धाथ्रत किया गया है. परिवहन निगम द्वारा शुरू की गई इस एसी बस का किराया 1216 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है.