Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Good News: Flatted factory is going to be built in Agra, Know its specialty and benefits…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Good News: Flatted factory is going to be built in Agra, Know its specialty and benefits…#agranews

213

आगरालीक्स…आगरा में बनने जा रही है रेडीमेड गारमेंट फ्लैटेड फैक्ट्री. चमकेगा गारमेंट उद्योग. सीएम ने किया शिलान्यास….जानिए क्या होगी इस फ्लैटेड फैक्ट्री की खासियत…

आगरा के लिए शनिवार को अच्छी खबर आई. लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा के लिए रेडीमेड गारमेंट फ्लैटेड फैक्ट्री का वर्चुअल शिलान्यास किया. उन्होंने बटन दबाकर आगरा को यह सौगात दी है. शहर के फाउंड्री नगर में प्रस्तावित इस फ्लैटेड फैक्ट्री के शिलान्यास के इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया गया. आगरा में विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह और जिलाधिकारी प्रभु एन सिंहने स्थानीय उद्यमियों के साथ सांकेतिक रूप से शिलापट से पर्दा हटाया.

May be an image of 4 people, people sitting and people standing

फ्लैटेड फैक्ट्री की विशेषता
उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम द्वारा फाउंड्री नगर स्थित सटील अथारिटी की पुरानी फैक्ट्री में इसका निर्माण किया जा रहा हे.
इस फ्लैटेड फैक्ट्री का कुल क्षेत्रफल 21530.70 वर्गमीटर होगा. प्रथम चरण में क्षेत्रफल 8812.300 वर्ग मीटर रहेगा.
इस फ्लैटेड फैक्ट्री में कुल 40 फैक्ट्री एक साथ संचालित होंगी.
इस फ्लैटेड फैक्ट्री की कुल लागत 2641.250 लाख होगी, जिसमें से 1200 लाख रूपये केंद्र सरकार और 264.125 लाख रूपये राज्य सरकार का होगा. उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम द्वारा 1177.125 लाख रूपये की धनराशि वहन की जाएगी.
यह फ्लैटेड फैक्ट्री तीन तल पर संचालित होगी. ग्राउंड फ्लोर पर बैंक व पोस्ट आफिस, फर्स्ट फ्लोर पर प्रदर्शनी हाल व कांफ्रेंस हाल, सेकेंड फ्लोर पर साइबर सेंटर और डॉक्येमेंटेशन सेंटर होगा. तीसरे तल पर प्रदर्शनी हाल, कच्चा माल भंडारण व कैंटीन बनाई जाएगी.

May be an image of 5 people, people standing, flower and indoor

जानिए क्या होंगे इससे लाभ
फ्लैटेड फैक्ट्री के बन जाने से आगरा के रेडीमेड उद्योगों को प्लग एंड प्ले आधार पर कार्य करने के लिए एक स्थल उपलब्ध होगा जो कि प्रदेश में लघु उद्योगों के विकास में सहायक होगा.
नये प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगारों का सृजन भी इस फ्लैटेड फैक्ट्री के जरिए होगा.
इसके जरिए अन्य जनपदों में भी सूक्ष्म एवं लघु उद्यामियों को एकीकृत सुविधाएं प्रदान कर लाभान्वित किया जा सकेगा, जिससे पूरे प्रदेश के औद्योगिक विकास में सहायता मिल सकेगी.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

error: Content is protected !!