Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Good news, metro to RBS station will start from this month. Four new stations are almost ready…#agranews
बिगलीक्स

Good news, metro to RBS station will start from this month. Four new stations are almost ready…#agranews

835

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आरबीएस तक मेट्रो इस महीने से हो जाएगी शुरू. चार नये स्टेशन लगभग तैयार. ये डेट लगभग फाइनल…ताज पूर्वी गेट से आरबीएस तक मेट्रो का सफर होगा शुरू…

आगरावासियों के लिए अच्छी खबर है. आगरा मेट्रो जल्द ही आरबीएस तक संचालित होने जा रही है. यानी टीडीआई मॉल स्थित ताज पूर्वी गेट से आरबीएस कॉलेज तक लोग मेट्रो का सफर कर सकेंगे. चार नये अंडरग्राउंड स्टेशन लगभग पूरे होने की कगाार पर हैं. इनको अंतिम रूप दिया जा रहा है.

ये चार स्टेशन हो रहे तैयार
आगरा मेट्रो इस समय ताज पूर्वी गेट से बिजलीघर स्थित मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक चल रही है लेकिन मनकामेश्वर स्टेशन से आरबीएस तक चार नये अंडरग्राउंड स्टेशन एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस लगभग तैयार हो चुके हैं. अप लाइन का काम लगभग पूरा हो जाएगा और डाउनलाइन का काम भी इस महीने की आखिर तक समाप्त हो जाएगा. अप्रैल् और मई में इन चारों स्टेशनों के बीच ट्रैक बिछाना शुरू कर दिया जाएगा. जून में 60 और 90 किमी की रफ्तार से पहले आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो का ट्रायल किया जाएगा और फिर परीक्षण सफल होने के बाद 31 जुलाई से आगरावासी आरबीएस तक मेट्रो में सफर कर सकेंगे.

ताजमहल जाना होगा आसान
आगरावासियों के लिए ताजमहल या फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी प्वाइंट, शिल्पग्राम,जोनल पार्क जाने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसमें सबसे ज्यादा जाम है. एमजी रोड से लेकर फतेहाबाद रोड तक कई जगह जाम के बीच में से होकर निकलना होता है लेकिन मेट्रो के संचालन से लोग आसानी से इन स्थानों के लिएसफर कर सकेंगे.

सिकंदरा तक चल रहा मेट्रो का पहला कॉरिडोर
यूपीएमआरसी की ओर से आगरा में ताज महल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक पहला कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है. आरबीएस तक मेट्रो शुरू हो जाने के बाद इस कॉरिडोर के तीन बाकी स्टेशन आईएसबीटी, ​गुरुद्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा तक का काम प्रॉयरिटी पर किया जाएगा. इन स्टेशनों के बीच अभी भी काम बहुत तेजीसे चल रहा है. आईएसबीटी तक मेट्रो के पिलर भी लग चुके हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live : Passengers injured after Sleeper Bus hit truck on Agra-Lucknow Expressway

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस ट्रक में...

बिगलीक्स

AIR VICE-MARSHAL Shakti Sharma birth Place Agra, first woman officer from a non-medical stream

आगरालीक्स एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था...

बिगलीक्स

Greater Agra News: 386 Plots of Narmadapuram allot by Lottery, ADA Expect Rs 229 Crore Income

आगरालीक्स ग्रेटर आगरा की गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप के प्लॉट आवंटन से...

बिगलीक्स

Agra News Live: Janmashtami Special by Ajanta Sweets, Agra

आगरालीक्स …आगरा में जन्माष्टमी के लिए अजंता स्वीट्स की स्पेशल स्वीट्स…कॉल करें...

error: Content is protected !!