आगरालीक्स…अच्छी खबर. 9.50 रुपये पेट्रोल और डीजल 7 रुपये हुआ सस्ता. नए रेट आज रात 12 बजे से होंगे लागू. सिलेंडर पर सरकार देगी 200 रुपये की सब्सिडी..
महंगाई से परेशान जनता के लिए राहतभरी खबर आई है. केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया गया है. इससे पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी जानकारी दी. नए रेट आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगे.

सिलेंडर पर 200 रुपये सब्सिडी मिलेगी
वहीं वित्त मंत्री ने बताया कि पीएम उज्जवला योजना वाले सिलेंडर पर इस साल 200 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी. एक परिवार को साल में 12 सिलेंडर मिलेंगे. इसका फायदा 9 करोड़ परिवारों को होगा.