आगरालीक्स.. गोवर्धन में मुडिया पुर्णिमा का मेला शुरू हो गया है, हेलीकॉप्टर से भी परिक्रमा लगा सकते हैं, जाने किराया और कैसे लगेगी परिक्रमा।
12 जुलाई से मुडिया पुर्णिामा का मेला शुरू हो गया है, गोवर्धन में भक्तों की भीड उमड रही है, परिक्रमा लगाने वालों की हुजूम उमडा हुआ है। ऐसे में श्रदृधालुओं की सुविधा के लिए हेलीकॉप्टर से गोवर्धन परिक्रमा की सुविधा शुरू की गई है। सात कोस की परिक्रमा यानी 21 किलोमीटर की परिक्रमा भक्त हेलीकॉप्टर से दे सकते हैं।
तीन हजार रुपये किराया
यूपी टूरिज्म द्वारा हेलीकॉप्टर से गोवर्धन की परिक्रमा की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए डीएवी इंटर कॉलेज गोवर्धन में हेलीपैड बनाया गया है। प्रति यात्री तीन हजार रुपये चार्ज किया जा रहा है। यह सुविधा 16 जुलाई तक दी जाएगी।