आगरालीक्स…(9 August 2021 Agra News) आगरा के कैलाश मंदिर घाट पर हुई यमुना जी की भव्य आरती. कल—कल बहती यमुना का मनोहारी रूप देख आनंदित हुए लोग
यमुना आरती देख आनंदित हुए लोग
सावन के तीसरे सोमवार को कैलाश महादेव मंदिर घाट पर यमुना माता की आरती की गई। कल—कल बहती यमुना मां को देख लोग आनंदित हो रहे थे।
बता दें कि प्राचीन कैलाश मंदिर घाट पर हर सोमवार को यमुना आरती का आयोजन किया जाता है। सोमवार को कैलाश मंदिर मेले के दिन आरती की गई। मुख्य अतिथि एडवोकेट विवेक कुमार तनुजा द्विवेदी 51 दीपों के साथ श्रद्धालुओं ने आरती की। कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरि ने मंत्रोच्चार के बाद आरती करवाई। उन्होंने कहा कि यमुना के प्रति लोगों का लगाव बढ़ाने के लिए आरती का आयोजन किया जाता है।
मिट्टी का बर्तन देकर किया अभिनंदन
श्री बांके बिहारी सोसायटी सोसाइटी अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने मुख्य अतिथि एडवोकेट विवेक कुमार तनुजा द्विवेदी अभिनंदन स्मृति चिह्न मिट्टी के बर्तन देकर किया।अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को यमुना को स्वच्छ करने का संकल्प दिलाया। कैलाश मंदिर महंत चंद्रकांत गिरी महंत गौरव गिरी महंत दिलीप गिरी डॉ मदन मोहन शर्मा नकुल सारस्वत अमन सारस्वत ने कहा कि नदियों की सफाई के लिए संकल्प के तहत नदियों की सफाई की जा रही है। इसी के तहत यमुना नदी की भी सफाई चल रही है।
नदियों के प्रति होना होगा जागरूक
एडवोकेट विवेक कुमार तनुजा द्विवेदी ने कहा कि अपनी नदियों के प्रति लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। नदियां ही जीवनदायिनी हैं। इस मौके पर पंडित अमित दुबे,अलका सिंह,नकुल सारस्वत,अमन सारस्वत,सागर गिरि,अभिषेक गिरि, कुलदीप यादव, मयंक उपाध्याय, लविश उपाध्याय, अभिषेक गर्ग, अनिल यादव, विपुल शर्मा,विशाल शर्मा,अनन्या त्रिगुणायत,अच्युत त्रिगुणायत आदि मौजूद रहे।