आगरालीक्स…आगरा के फेमस ‘ब्रज रसायनम’ का स्पेशल टेस्ट अब फिरोजाबाद में भी. विजयदशमी पर हुई ग्रांड ओपनिंग. आगरा की मिठाइयों का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट अब कांचनगरी में भी
आगरा में अपने स्पेशल टेस्ट से लोगों को दीवाना बना चुके मिष्ठान्न विक्रेता ‘ब्रज रसायनम’ की नई ब्रांच फिरोजाबाद में खुली है. आज विजयदशमी के पर्व पर ब्रज रसायनम की ग्रांड ओपनिंग फिरोजाबाद में हुई. बस स्टैंड के पास ब्रज रसायनम के भव्य स्टोर का शुभारंभ आज हुआ. इस मौके पर फिरोजाबाद की मेयर सहित शहर के वरिष्ठ समाजसेवी व नागरिक यहां मौजूद रहे. दीवाली को लेकर यहां पर कई स्पेशल मिठाइयां तैयार की गई हैं. फर्म के उद्घाटन पर राजेंद्र गुप्ता, तुषार गुप्ता और उमेश गुप्ता उपस्थित रहे.

आगरा में तीन ब्रांच
बता दें कि आगरा में ब्रज रसायनम की तीन ब्रांच पहले से ही हैं. इनमें सबसे पुरानी नेहरू नगर में, दूसरी फतेहाबाद रोड पर व तीसरी ब्रांच कमला नगर में है.