अलीगढ़लीक्स… तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में मुर्गे के लालच एक शख्स कैद। रातभर मुर्गे के साथ ही फड़फड़ाया। सुबह कराया मुक्त।
अलीगढ़ क्षेत्र से निकटवर्ती जिले में गया तेंदुआ

अलीगढ़ के जवां इलाके में कुछ समय से तेंदुए का आतंक बना हुआ था। लोगों ने इसे देखकर इसके वीडियो भी बनाए थे। अलीगढ़लीक्स ने इस घटना को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वन विभाग की सरगर्मी बढ़ने के बाद तेंदुआ संभवतः निकटवर्ती बुलंदशहर जिले के अगौता क्षेत्र के गांव बसेंदुआ की ओर रुख कर गया।
वन विभाग ने लगाया था पिंजरा
इस गांव के लोगों द्वारा तेंदुए के घूमने की शिकायत वन विभाग से की। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया।
जिंदा मुर्गा पकड़ने के लालच में आया शख्स
पिंजरे में एक जिंदा मुर्गा रख दिया। रात में एक शख्स इस मु्र्गे को पकड़ने के चक्कर में पिंजरे में कैद हो गया।
रातभर डर की वजह से चीखा-चिल्लाया
पिंजरे में बंद होते ही उसकी हवा खराब हो गई। रात में बचाने के लिए चीख-पुकार भी मचाई लेकिन तेंदुए के डर से कोई उधर की तरफ नहीं आया। पिंजरे में मुर्गे के साथ यह शख्स भी फड़फड़ाता रहा।
लोगों ने वीडियो किया वायरल
सुबह लोग खेतों की ओर गए तो तेंदुए के पिंजरे में इस शख्स को देखकर गांव में हल्ला मच गया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर भी वायरल कर दिया है।