आगरालीक्स.. आगरा में आज रात 10 बजे से मिनी लॉक डाउन, स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन ने गाइड लाइन जारी कर दी हैं।
आगरा में 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए गाइड लाइन जारी की गईं हैं।
सरकारी कार्यालयों में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण होगा, इसमें मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
स्कूलों में भी सुबह ध्वजारोहण होगा, राष्ट्रगान आनलाइन होगा। सांस्क्रतिक कार्यक्रम आनलाइन होंगे और शिक्षक छात्रों को स्वतंत्रता दिवस और उसके इतिहास की जानकारी देंगे
किसी भी स्थान पर मानव श्र्र्ंखला नहीं बनाई जाएगी
कोरोना महामारी के चलते सभा की भी अनुमति नहीं है
तिरंगी लाइट से जगमगाएगा आगरा
स्वतंत्रता दिवस पर आगरा तिरंगे रंग की लाइट से जगमगाएगा।
1100 खंभों पर तिरंगी लाइट लगेगी
2000 तिरंगे ट्री गार्ड में पौधे लगाए जाएंगे
अटल चौक आगरा कैंट, सुभाष चौक माल रोड, क्लार्क शिराज पफूल सैयद चौक, शिवाजी चौराहा लाल किले के सामने, सूरसदन पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिभा सहित छह चौराहों को सजाया जाएगा
कमला नगर में 188 खंभों पर तिरंगी लाइट
स्कूलों के खोलने को लेकर अलग अलग बोर्ड दिशा निर्देश जारी कर रहा है, यूपी बोर्ड ने भी गाइड लाइन जारी कर दी हैं।