ग्वालियरलीक्स दर्दनाक हादसा, ग्वालियर में शीतला माता के दर्शन के लिए जा रहे 41 श्रद्धालुओं को कुचलते हुए ट्रक मंदिर के गेट में घुसा, 15 की मौत, 26 घायल।
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर पर सप्तमी पर शनिवार रात को दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। देर रात 1.30 बजे अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे मंदिर दर्शन के लिए जा रहे एक के बाद एक 41 श्रद्धालुओं को कुचल दिया और मंदिर के गेट में ट्रक घुस गया।
हादसे में 15 की मौत
हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हैं।