यूपीलीक्स ज्ञानवापी परिसर का सर्वे पूरा हो गया है। 17 मई को एडवोकेट कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट दाखिल की जाएगी। सर्वे तीन दिन तक चला, ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मां श्र्ंगार गौरी, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, आदि विश्वेश्वर, नंदीजी और मंदिर परिसर में दिख रहे दूसरे देवी देवताओं का दर्शन, पूजा और भोग लगाने की इजाजत को लेकर 18 अगस्त 2021 में पांच महिलाओं द्वारा दाखिल की गई याचिका के चलते ज्ञानवापी परिसर में सर्वे कराया गया है।
निर्णायक सुबूत मिले हैं
ज्ञानवापी परिसर में शनिवार से सर्वे शुरू हुआ था, यह तीन दिन बाद सोमवार सुबह पूरा हो गया। याचिकाकर्ता सोहन लाल आर्य का कहना है कि कोर्ट कमीशन का सर्वे पूरा हो गया है। हमें निर्णायक सबूत मिले हैं। देश भर की निगाहें ज्ञानवापी परिसर के सर्वे पर टिकी हुई थी, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच तीसरे दिन सोमवार को सर्वे का काम पूरा हुआ। पुलिस ने ज्ञानवापी परिसर की तरफ जाने वाले सभी रास्तों की बैरीकेटिंग कर रोक दिया गया था।
चिकाकर्ता सोहन लाल आर्य का हमें निर्णायक सबूत मिले हैं। 17 मई को