आगरालीक्स ..आगरा में युवतियों के बाल झड़ रहे हैं, बाल झड़ने का कारण चौंकाने वाला है, आगरा की चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ ईशा सिंह ने दी टिप्स, नहीं गिरेंगे बाल.
सवाल -बाल क्यों झड़ते हैं !
डॉ ईशा सिंह -बाल झड़ने की समस्या अनुवांशिक होती है, यानी आपके परिवार में किसी के बाल झड़ते हैं तो आपके भी झड़ सकते हैं। मगर, महिलाओं में यह समस्या पोषक तत्वों की कमी के कारण होती है। इसके साथ ही थायरायड, खून की कमी, विटामिन टी की कमी और गर्भावस्था में बाल झड़ने लगते हैं। इसके साथ ही कमजोर भी हो जाते हैं।
सवाल- बाल झड़ना रुक सकता है क्या !
डॉ ईशा सिंह -महिलाएं बाल झड़ने की समस्या लेकर आती हैं, उनकी थायरायड, खून, विटामिन डी की जांच कराई जाती है। इसमें से किसी में कमी है तो उसकी दवाएं दी जाती हैं। इससे बाल झड़ना बंद हो जाता है। पौष्टिक आहार और जीवनशैली में सुधार के लिए काउंसिलिंग की जाती है।
सवाल -क्या शैंपू से बाल झड़ने की समस्या का निदान हो सकता है
डॉ ईशा सिंह -बाल किस कारण से झड़ रहे हैं, यह पता चलने के बाद ही इलाज किया जाता है। शैंपू से बाल झड़ना नहीं रुक सकता है।
सवाल -एक दिन में कितने बाल झड़ते हैं तो कोई समस्या नहीं है
डॉ ईशा सिंह -बाल 10 साल तक रहते हैं, इसके बाद बाल झड़ने लगते हैं। एक दिन में 100 बाल झड़ते हैं तो यह आम है। इससे घबराएं नहीं।
सवाल– गंजापन होने पर पीआरपी ट्रीटमेंट कितना कारगर है
डॉ ईशा सिंह -गंजापन होने पर प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थैरेपी से इलाज किया जाता है। इसमें शरीर से खून लेकर सुई से सिर में लगाया जाता है। एक एक महीने के अंतराल पर तीन थैरेपी दी जाती है, इससे बाल निकल आते हैं, बाल मोटे भी हो जाते हैं।