
संध्या काल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया, जिसका शुभारम्भ प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र दास ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। रिसर्च सेंटर के निदेशक शिशिर मित्तल व ट्रेनर विनिता मित्तल ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कार मुख्य अतिथि सुरेन्द्र दास ने प्रदान किए। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक भी मौजूद थे। ट्रेनर विनिता मित्तल ने बताया कि अच्छी राइटिंग बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनके व्यक्तितत्व को भी निखारती है। इस मौके पर उनके हाथ से लिखी हुई बुक विमोचन भी किया गया। पुरस्कार वितरण सारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर ट्रेनर स्वाति, अनु, अंशिका, शालिनी, मृदुल जुनैजा, श्वेता अग्रवाल, शमा, गौरव, संजय, सारंग, अंशिका, ज्हानवी, विष्णु, प्रिया, अंशुल, मनोज आदि उपस्थित थे।
इन बच्चों को मिला पुरस्कार
यश नेनानी, सौम्य अग्रवाल, दिया, सात्विक, अस्तित्व मित्तल, यशीला, उमा, सार्विका, राघव, हृदय, वेदान्ती, गर्विता, जैनल, यश श्रीवास्तव, अनन्या, प्रांजलि, सार्थक, रियांश, अनन्या, राधिका, प्रांजलि, देव, पर्ल, गार्वी, रिया, अविका, सुयश, ज्हानवी, ईशा, अंजली, लक्षिका, ईशा, रिया, पलक, खुशी, अवनी, अदिति, रविना, दर्शना, सलौनी, अंजली।
ऐसे सुधारे अपनी हैंडराइटिंग
ट्रेनर बिनीता मित्तल ने बचाया कि दो शब्दों के वाक्यों के बीच कितना अंतर होना चाहिए, खूबसूरत राइटिंग इस बात पर विशेषतौर पर निर्भर करती है। दो अक्षरों को जोड़ते समय हम उनके बीच में कितना स्पेस दे रहे हैं यह भी महत्वपूर्ण हैं।
Leave a comment