आगरालीक्स…आगरा में फ्रेंडशिप डे की धूम…सेल्फी, मस्ती और पार्टी की साथ मनाया फ्रेंडशिप डे…देखें क्रिस्टल वैली अपार्टमेंट में फ्रेंडशिप डे के फोटोज
आगरा में आज फ्रेंडशिप डे की धूम रही. लोगों ने अपने स्टेटस, पोस्ट, रील्स के साथ फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया. किसी ने दोस्तों के साथ सेल्फी ली तो किसी ने मस्ती की. पार्टी कर फ्रेंडशिप डे मनाया.
क्रिस्टल वैली अपार्टमेंट, आवास विकास में फ्रेंडशिप डे बड़ी ही जोर शोर से मनाया गया। पार्टी की होस्ट दीप्ति जैन ने आमंत्रित सभी महिलाओं को थीम तंबोला व गेमस खिलवाये। बरसात के मौसम में स्वादिष्ट पकवान व पान कुल्फी का आनंद उठाया। पार्टी में मौजूद सब महिलायों ने डांस व म्यूजिक का आनंद उठाया व एक दूसरे को फ्रैंशिप बैंड बांधे। इस दौरान दीप्ति, ममता, रश्मि, कीर्ति, शालिनी, जूही, माधुरी, नितिका, शशि, पूनम, सोनिका, भारती मौजूद रहीं.

